संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में बेटी ने दिखाई मिडिल फिंगर, बवाल के बाद पत्नी ने दी यह सफाई

Published : Nov 02, 2026, 04:41 PM IST
Sanjay Gupta Daughter And Wife

सार

डायरेक्टर संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बेटी का गुस्सा कैमरे में कैद हुआ। अब पत्नी ने भावुक बयान देकर पैपराजी से खास अपील की है।

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें उनकी बेटी दलई पैपराजी की तरफ मिडिल फिंगर दिखाती नजर आई थीं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। अब संजय की पत्नी अनुराधा लेखी ने सामने आकर पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि मुश्किल वक्त में कैमरों के अचानक सामने आने से उनके बच्चे बुरी तरह परेशान हो गए थे। साथ ही उन्होंने लोगों से परिवार के दर्द को समझने और बच्चों को निजता देने की भावुक अपील की है।

कैसे हुआ था फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन?

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने किचन में फिसलकर गिर गए थे और सिर में गंभीर चोट लग गई थी। उनकी मौत के कुछ घंटे बाद मुंबई में हुए अंतिम संस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में उनकी बेटी दलई पैपराजी की ओर मिडिल फिंगर दिखाती नजर आईं। इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

बेटी के वायरल वीडियो पर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी ने क्या कहा?

संजय की पत्नी अनुराधा लेखी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर बच्चों की प्रतिक्रिया के पीछे की वजह बताई। उन्होंने लिखा, “दिल की गहराइयों से आभार। हमारी जिंदगी का एक हिस्सा हमेशा के लिए हमसे बिछड़ गया है। इस खालीपन को कोई भी चीज कभी नहीं भर सकती और न ही इस नुकसान की भरपाई कर सकती है। अपने परिवार की ओर से मैं हमारे सभी रिश्तेदारों, दोस्तों, संजय के प्रशंसकों और मीडिया के अपने साथियों का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में हमें प्यार, संवेदनाएं और हिम्मत दी।”

पत्नी ने बताई संजय गुप्ता की मौत की वजह

अनुराधा ने संजय की मौत की वजह बताते हुए कहा, “एक दुर्घटना में गिरने के कारण संजय के सिर में जानलेवा चोट लगी, जिसके चलते उनका असमय निधन हो गया। संजय अपने परिवार और बच्चों से बेहद प्यार करते थे। हमारे बच्चे अभी किशोरावस्था में हैं और उन्होंने अचानक अपने प्यारे पिता को खो दिया है।”

बेटी के वायरल वीडियो पर अनुराधा लेखी ने पैपराजी से क्या कहा?

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, “हमारे बच्चे हमेशा से ही लाइमलाइट और पैपराजी संस्कृति की दखलअंदाजी से दूर रहकर बड़े हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में अचानक उनकी निजता में इस तरह दखल दिया जाना उन्हें भीतर तक परेशान कर गया। अपने दुख और तकलीफ में उनकी कुछ प्रतिक्रियाएं मीडिया के कुछ लोगों की ओर हो सकती हैं। इससे किसी को ठेस पहुंची हो तो मुझे इसका दिल से अफसोस है।” उन्होंने आगे अपील की, “मैं विनम्रतापूर्वक सभी से अनुरोध करती हूं कि इन प्रतिक्रियाओं को उसी रूप में समझें, जैसी वे वास्तव में हैं। ये उन दुखी बच्चों की भावनाएं हैं, जो कभी न भरने वाले नुकसान को समझने और स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं।”

संजय गुप्ता की पत्नी ने लोगों से क्या खास अपील की?

अनुराधा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “मैं आप सभी से विनम्र अनुरोध करती हूं कि बच्चों को माफ कर दें। साथ ही सभी से अपील करती हूं कि ऐसी किसी भी सामग्री को हटा दें, जो उनके नन्हे मन पर लंबे समय तक रहने वाले भावनात्मक घाव छोड़ सकती है। कृपया उन्हें अपने पिता के जाने का दुख मनाने के लिए जरूरी निजता, संवेदनशीलता और समय दें।” फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने अनुराधा गुप्ता का समर्थन किया है और उनकी पोस्ट को री-पोस्ट किया है।

संजय गुप्ता के कितने बच्चे हैं

संजय गुप्ता और उनकी पत्नी अनुराधा के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम शिवांश गुप्ता और बेटी का नाम दलई गुप्ता है। संजय 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Advance Booking: 'रामायण' रिलीज से पहले ही 100 करोड़ पार, 1000 करोड़ क्लब में लेगी एंट्री?
तुषार कपूर से मांगी गई 5 करोड़ रुपये की फिरौती? लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी