Ranbir Kapoor VS Yash: रामायण के राम-रावण में कौन ज्यादा अमीर, पढ़ाई-लिखाई में कौन TOP पर

Published : Apr 06, 2026, 07:00 AM IST

डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण का टीजर जब से रिलीज हुआ है, ये फिल्म लाइमलाइट में बनी हुई है। फैन्स बेताबी इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे हैं। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की इस मूवी में राम का रोल रणबीर कपूर और रावण का किरदार यश निभा रहे हैं। 

PREV
17
फिल्म रामायण में राम-रावण

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इसी साल दीवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी का टीजर आने का बाद अब हर कोई इस फिल्म को देखना चाहता हैं। इसी बीच आपको राम रणबीर कपूर और रावण यश की संपत्ति और एजुकेशन के बारे में बताते हैं...

27
रामायण के राम की नेटवर्थ

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म रामायण में राम का रोल करने वाले रणबीर कपूर की संपत्ति के बारे में। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर करीब 350 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। बता दें कि एक मूवी में काम करने वे 50 से 70 करोड़ फीस लेते हैं। वे कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं, जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है।

ये भी पढ़ें... Ramayana: साई पल्लवी से पहले किन हीरोइनों ने किया सीता का रोल, सबसे पहली Sita कौन?

37
रणबीर कपूर की संपत्ति

रणबीर कपूर का बांद्रा (पाली हिल) में एक शानदार अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा वे कृष्णा राज बंगले के भी मालिक हैं, जिसकी कीमत 250 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। उनको कारों का बहुत शौक है। उनके कलेक्शन में ऑडी ए8 एल, मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास (Mercedes-Benz G-Wagon), लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट सहित कई महंगी कारें शामिल हैं।

47
रणबीर कपूर एजुकेशन क्वालिफिकेशन

रणबीर कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की। उन्होंने 10वीं कक्षा पास की, जिसके बाद उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से प्री-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई की। उन्होंने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्ममेकिंग और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से मैथड एक्टिंग का कोर्स किया।

57
रामायण के रावण की नेटवर्थ

फिल्म रामायण में रावण का रोल प्ले कर रहे सुपरस्टार यश की संपत्ति की बात करें तो वे 53 से 60 करोड़ के मालिक हैं। वे एक फिल्म में काम करने 50 से 100 करोड़ या फिर उससे ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंटऔर प्रोडक्शन वेंचर से तगड़ी कमाई करते हैं।

67
यश की संपत्ति

यश का बेंगलुरु के प्रेस्टीज गोल्फशायर में आलीशान डुप्लेक्स, जिसकी कीमत लगभग 4-6 करोड़ है। उनके पास शानदार गाड़ियां भी है। उनके पास 4 करोड़ की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज-बेंज GLS 350d, ऑडी Q7, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट और टोयोटा वेलफायर जैसी गाड़ियां हैं।

77
यश एजुकेशन क्वालिफिकेशन

केजीएफ (KGF) स्टार यश ने 12वीं कक्षा पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मैसूर के महाजना हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने बेंगलुरु के एसवी कॉलेज में दाखिला लिया लेकिन अभिनय में करियर बनाने बीच में पढ़ाई छोड़ दी।

ये भी पढ़ें... Most Awaited OTT Release: कौन सी है वो 6 मूवी और वेब सीरीज, जिसका सबको इंतजार

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories