MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Ramayana: साई पल्लवी से पहले किन हीरोइनों ने किया सीता का रोल, सबसे पहली Sita कौन?

Ramayana: साई पल्लवी से पहले किन हीरोइनों ने किया सीता का रोल, सबसे पहली Sita कौन?

रामायण का टीजर जब से रिलीज हुआ है, ये सुर्खियों में बना हुआ है। फैन्स इस फिल्म को जल्दी से जल्दी देखने चाहते हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म में साई पल्लवी सीता बनी हैं। इसी बीच आपको बताते हैं कि साई से पहले किन हीरोइनों ने सीता का रोल प्ले किया है। 

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Apr 05 2026, 02:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
फिल्म रामायण की सीता साई पल्लवी
Image Credit : instagram

फिल्म रामायण की सीता साई पल्लवी

4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म रामायण में तकरीबन 18 स्टार्स काम कर रहे हैं। 2 पार्ट में रिलीज होने वाली फिल्म रामायण में साई पल्लवी सीता का रोल निभा रही है। हाल ही में रिवील हुए टीजर में साई पल्लवी की हल्की सी झलक देखने मिली थी। फिल्म रामायण की चर्चा के बीच आपको बताते हैं कि इंडियन सिनेमा के 100 साल के दौरान कौन-कौन सी हसीनाओं ने सीता का रोल प्ले किया और पहली सीता कौन थी।

25
इंडियन सिनेमा की पहली सीता कौन?
Image Credit : facebook

इंडियन सिनेमा की पहली सीता कौन?

भारत में जब सिनेमा का शुरुआती दौर था तब महिलाओं को अभिनय करने से रोका जाता था। यही वजह है कि हीरोइनों का किरदार भी पुरुष ही निभाते थे। बता दें कि रामायण पर बेस्ड पहली फिल्म 1917 में आई लंका दहन थी, जिसमें सीता का रोल एक्टर अन्ना सालुंके ने निभाया था। इतना ही नहीं उन्होंने सीता के साथ राम का रोल भी प्ले किया था।

ये भी पढ़ें... इतना आलीशान है RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे का घर, 7 PHOTOS में देखें स्टाइल और क्लास

35
स्क्रीन पर सीता बनीं पहली हीरोइन कौन?
Image Credit : facebook

स्क्रीन पर सीता बनीं पहली हीरोइन कौन?

सिल्वर स्क्रीन पर पहली सीता दुर्गा खोटा बनी थीं। उन्होंने देबाकी बोस की बंगाली फिल्म सीता में ये रोल किया था। इसी फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इसके बाद प्रभावती ने 1936 में आई ओडिया फिल्म सीता बिबाह में सीता की किरदार निभाया था। फिर शोभना समर्थ ने 1943 में बनी फिल्म राम राज्य में सीता का रोल किया था।

45
रीजनल सिनेमा में सीता का किरदार किसने निभाया
Image Credit : instagram

रीजनल सिनेमा में सीता का किरदार किसने निभाया

रीजनल सिनेमा की बात करें तो पद्मिनी ने 1958 में आई तमिल फिल्म संपूर्ण रामायणम में सीता का किरदार निभाया था। कुसलकुमारी मलयालम फिल्म सीता में नजर आईं, जबकि गीतांजलि ने सीता राम कल्याणम में सीता की भूमिका निभाई थी। अंजली देवी और चंद्रकला ने 60-70 के दशक में तेलुगु फिल्मों में सीता की भूमिका निभाई। श्रीदेवी ने भी 1976 में आई तमिल फिल्म दशावतारम में सीता का किरदार निभाया था। जया प्रदा ने सीता कल्याणम और लव कुश सहित कई तेलुगु और हिंदी फिल्मों में सीता किरदार निभाया।

55
टीवी पर छाया सीता का किरदार
Image Credit : instagram

टीवी पर छाया सीता का किरदार

टीवी सीरियलों में सीता का किरदार खूब छाया। रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में दीपिका चिखलिया ने सीता का रोल कर घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल की। दीपिका के अलावा देबिना बनर्जी, मदिराक्षी मुंडले, रुबीना दिलैक, रीना कपूर, नेहा सरगम, शिल्पा मुखर्जी ने भी अलग-अलग सीरियलों में सीता का किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें... RAMAYAN की सीता का जलवा, 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार-एक का बजट 4000 करोड़

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
साई पल्लवी
रणबीर कपूर
यश

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 की धुरंधर कमाई: भारत में 1000 करोड़ पार, खतरे में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!
Recommended image2
Prabhas की Fauzi के सेट पर ऐसा क्या हुआ, मेकर्स ने दे डाली इतनी बड़ी धमकी
Recommended image3
Ramayana: 4000 करोड़ की रामायण में राम बने रणबीर कपूर, 3 साल की बेटी राहा ने पूछे ऐसे सवाल
Recommended image4
Rashmika Mandanna का New Photoshoot में दिखा किलर लुक, नजरें हटाना मुश्किल
Recommended image5
Dhurandhar 2 Vs धुरंधर : वो 8 दिन जब रणवीर सिंह की फिल्म नहीं तोड़ पाई अपने ही पार्ट-1 का रिकॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved