- Home
- Entertainment
- इतना आलीशान है RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे का घर, 7 PHOTOS में देखें स्टाइल और क्लास
इतना आलीशान है RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे का घर, 7 PHOTOS में देखें स्टाइल और क्लास
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो गया है। लोग बार-बार इसे देख रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर राम का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, लक्ष्मण का किरदार टीवी एक्टर रवि दुबे ने निभाया है। इसी मौके पर आपको रवि के मुंबई वाले अपार्टमेंट की इनसाइड फोटोज...

रामायण के लक्ष्मण का आलीशान अपार्टमेंट
फिल्म रामायण में लक्ष्मण बने रवि दुबे पत्नी सरगुन मेहता के साथ मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। कपल अक्सर अपने अपार्टमेंट की इनसाइड फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। इसका नाम उन्होंने सौभाग्य रखा है।
रवि दुबे के अपार्टमेंट की बालकनी
रवि दुबे के अपार्टमेंट में एक बड़ी बालकनी है, जहां से मुंबई की स्काईलाइन दिखती है। कपल ने यहां आर्टिफिशियल घास और लकड़ी के फर्नीचर के साथ इसे गार्डन का लुक दिया है।
ये भी पढ़ें... 4000 करोड़ की Ramayan में 18 स्टार्स, कौन किस किरदार में आएगा नजर? जानें
बार भी रवि दुबे के घर में
रवि दुबे ने अपने घर को बहुत ही स्टाइलिश और क्लासी तरीके से सजाया है। बता दें कि उनके घर में एंट्री करते ही बड़ा का ड्राइंग रूम है और यहां एक स्पेशल बार भी बनाया गया है।
रवि दुबे के घर का लिविंग एरिया
रवि दुबे के घर में बड़ा सा लिविंग एरिया है। यहां पर लाइट ब्राउन कलर के बड़े-बड़े सोफे लगे हैं। साथ ही रूम को डिम लाइट और वॉल पेपर से सजाया गया है।
रवि दुबे का शानदार बेडरूम
रवि दुबे के घर में शानदार मास्टर बेडरूम है। बेडरूम की दीवारों पर विभिन्न रंग देखने को मिलते है। साथ ही छोटी-छोटी पेंटिंग्स भी दीवारों पर सजी है।
रवि दुबे के अपार्टमेंट का बाथरूम
रवि दुबे के अपार्टमेंट में शानदार बाथरूम भी है। बाथरूम को भी उन्होंने खास लुक दिया है। यहां किंग साइज मिरर लगे हैं और दीवारों लाइट रंग से सजी है।
रवि दुबे का ड्रेसिंग रूम
रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन दोनों ही एक्टर हैं, इसलिए उनके घर में बड़ा मेकअप रूम है। इसमें चमकती रोशनी है, मिरर, स्टूल और चेयर भी लगे हैं।
ये भी पढ़ें... Ramayana Teaser में बिना चेहरा दिखाए छा गया रावण, आखिर कौन निभा रहा ये दमदार रोल?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।