
‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर का सिलेक्शन लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर सामने आने के बाद जहां कई दर्शकों ने उन्हें इस भूमिका के लिए सही माना, वहीं कुछ लोग अब भी उनकी कास्टिंग को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। इसी बीच रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने इस सिलेक्शन पर अपनी राय खुलकर रखी है। उन्होंने रणबीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए भी बताया कि इस खास किरदार के लिए उनकी पसंद कुछ अलग होती। शिव ने फिल्म की बाकी कास्ट पर भरोसा जताया और कहा कि अंतिम फैसला दर्शक ही करेंगे।
ANI से बातचीत में शिव सागर ने कहा, “उस एक कास्टिंग को छोड़कर मुझे बाकी पूरी कास्टिंग बहुत पसंद है। व्यक्तिगत रूप से मैं रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता, क्योंकि ‘एनिमल’ के बाद मैं उन्हें राम के रूप में स्वीकार नहीं कर पाता। जब मैं राम जी को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि एक नए चेहरे को लिया जाना चाहिए था।” उन्होंने साफ किया कि रणबीर से उन्हें व्यक्तिगत समस्या नहीं है और वह बेहतरीन अभिनेता हैं। उनके मुताबिक, सकता है कि फिल्म को बड़े स्तर पर मार्केटिंग पुश देने के लिए रणबीर को चुना गया हो।
शिव सागर ने आगे कहा, “हमने रणबीर को अलग-अलग भूमिकाओं में देखा है। वह बहुत अच्छे एक्टर हैं। व्यक्तिगत रूप से मुझे उनसे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें प्रोजेक्ट के लिए इसलिए लिया गया होगा, क्योंकि वे मार्केटिंग को बढ़ावा देना चाहते हैं। शायद रणबीर को नहीं लेते तो फिल्म की मार्केटिंग इतनी अच्छी तरह नहीं हो पाती। लेकिन मेरा व्यक्तिगत मानना है कि ऐसे किरदारों के लिए नया चेहरा लेना बेहतर होता है।”
शिव सागर ने फिल्म की बाकी कास्ट की तारीफ की। उन्होंने कहा, “आप एक बहुत मजबूत सपोर्टिंग कास्ट ले सकते हैं। जैसे यश बहुत अच्छे लग रहे हैं, साई पल्लवी बहुत अच्छी लग रही हैं। उनके साथ इतना बैगेज नहीं है। उनके पास काफी बैगेज है। इसलिए हम आमतौर पर अपने सीरियल्स में नया चेहरा लेते हैं, ताकि उनके साथ कोई बैगेज या पिछली छवि न हो।”
अपनी आपत्ति के बावजूद शिव सागर ने माना कि उनकी राय अंतिम नहीं है। उन्होंने कहा कि असली फैसला जनता करेगी। फिल्म रिलीज होने के बाद अगर दर्शक रणबीर को राम के रूप में स्वीकार कर लेते हैं, तो यही सबसे महत्वपूर्ण बात होगी। उनके मुताबिक, “जनता राजा है” और अंतिम फैसला उसी का होगा।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे और सनी देओल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस बार दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। पहला भाग नवंबर में सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास रिलीज होने की योजना है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।