
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। फिल्म रिलीज हो गई है, लेकिन इसके गानों पर सवाल लगातर उठते आ रहे हैं। अब रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी फिल्म के संगीत पर अपनी राय रखी है। उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ की, लेकिन कहा कि अब तक सुने कुछ गानों ने उन्हें निराश किया है। सुनील के मुताबिक, इस कहानी के संगीत में अयोध्या की संस्कृति और स्थानीय रंग की झलक होनी चाहिए।
सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म के संगीत को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कई लोग उनसे फिल्म पर प्रतिक्रिया मांग रहे थे, शायद इसकी वजह टीवी की 'रामायण' से उनका जुड़ाव है। सुनील ने निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छे निर्देशक हैं और पहले भी अच्छी फिल्में बना चुके हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने फिल्म के जो गाने सुने हैं, उनमें से कुछ ने उन्हें थोड़ा निराश किया है।
सुनील ने संगीत को किसी भी फिल्म की अहम कड़ी बताया। उनका मानना है कि संगीत कहानी की रीढ़ की तरह काम करता है और 'रामायण' जैसी महागाथा में इसकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि फिल्म के गानों में अयोध्या का स्थानीय स्वाद और कहानी की सांस्कृतिक पहचान महसूस होनी चाहिए। सुनील ने यह भी साफ किया कि वह संगीत के विशेषज्ञ नहीं हैं, बल्कि एक श्रोता के तौर पर अपनी राय रख रहे हैं।
फिल्म के संगीत को लेकर सिर्फ सुनील लहरी ने ही सवाल नहीं उठाए हैं। सोशल मीडिया पर भी कुछ यूजर्स ने गानों को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। हालांकि, फिल्म का संगीत तैयार करने के लिए दो बड़े नाम साथ आए हैं। ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने इस प्रोजेक्ट के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर पर काम किया है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। 'Ramayana: Rise Of A Legend' एक पौराणिक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।