Ranbir Kapoor ने पहले ठुकरा दी थी 4000 करोड़ की Ramayana, फिर ऐसे बने भगवान राम!

Published : Apr 02, 2026, 12:01 PM IST

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' से भगवान राम का रोल करने वाले रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आने ही वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी रणबीर ने इस मेगा बजट फिल्म में राम बनने से इनकार कर दिया था। पढ़ें रोचक कहानी...

PREV
15
रणबीर कपूर ने कर दिया था 'रामायण' करने से इनकार

रणबीर कपूर ने न्यूयॉर्क में हुए एक इवेंट में बताया कि कैसे डर से शुरू हुई यह जर्नी उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गई। रणबीर ने खुलासा किया कि जब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने उन्हें यह रोल ऑफर किया, तो उनका पहला जवाब ‘ना’ था। उन्होंने कहा, "मुझे याद है जब नमित ने मुझे करीब 4 साल पहले यह रोल ऑफर किया, मेरा पहला रिएक्शन था ‘नहीं’, मैं इतना फिट नहीं हूं, इतना अच्छा नहीं हूं कि इस किरदार के साथ पूरा न्याय नहीं कर पाऊंगा।"

25
रणबीर कपूर के लिए बहुत बड़ारनबीर दबाव था राम का किरदार

रणबीर ने बताया कि भगवान राम जैसे किरदार का दबाव बहुत बड़ा था। वे कहते हैं, "वह डर बहुत जल्दी कृतज्ञता में बदल गया, क्योंकि ऐसे मौके मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी थे।” यह रोल उनके लिए सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि जिंदगी बदलने वाला मौका बन गया।

यह भी पढ़ें : भगवान राम के रोल में कैसे दिखे रणबीर कपूर? देखें 'रामायण' के टीजर से उनकी 9 तस्वीरें

35
पिता बनने के बाद बदली रणबीर कपूर की सोच

रणबीर कपूर की मानें तो आलिया भट्ट से शादी के बाद जब वे पिता बने तो जिंदगी के इस मोड़ ने उनकी सोच दी। बकौल रणबीर कपूर, "मैं पहली बार पिता बना। भगवान राम का किरदार निभाना और पिता बनना, यह एक स्वीट संयोग था, जिसने मेरी जिंदगी को बदल दिया।”

45
रणवीर कपूर ने कैसे शुरू की 'रामायण' की तैयारी

रणबीर कपूर ने 'रामायण' के लिए अपनी तैयारी का बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए तैयारी उस दिन शुरू हो गई थी, जब मैंने 'रामायण' देखी। यह हमारी सोच में इतनी गहराई से बसी है कि हम इस कहानी पर गर्व करते हैं।” उन्होंने बताया कि यह सिर्फ फिजिकल नहीं, बल्कि इमोशनल और स्पिरिचुअल तैयारी भी है।

यह भी पढ़ें : Ramayana Teaser: 'रामायणम् के 2.38 मिनट के टीजर में दिखे 5 बड़े स्टार, 5 PHOTO में देखें कौन-कौन?

55
'रामायण' की स्टारकास्ट और मेगा टीम

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, सनी देओल, अरुण गोविल जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण रोल में नज़र आएंगे। फिल्म का म्यूजिक हंस ज़िमेर और ए. आर. रहमान ने दिया है। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories