Ajay Devgn Expensive Things: बंगला से प्राइवेट जेट तक, अजय देवगन की 5 सबसे महंगी चीजें

Published : Apr 02, 2026, 12:00 PM IST

अजय देवगन 57 साल के हो गए हैं। 1969 में दिल्ली में जन्मे अजय पिछले 35 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। वे कई हिट फिल्मों का हिस्से रहे हैं। बता दें कि आने वाले समय में भी वे एक्शन थ्रिलर और कॉमेडी के साथ कुछ धमाकेदार फिल्मों में दिखेंगे। 

PREV
16
अजय देवगन की महंगी चीजें

57 साल के अजय देवगन लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। बता दें कि वे कई महंगी चीजों के मालिक हैं। जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी कुछ खास महंगी चीजों के बारे में बता रहे हैं।

26
अजय देवगन का शिवशक्ति बंगला

अजय देवगन का मुंबई जुहू में एक आलीशान बंगला है। खबरों की मानें तो इस बंगले की कीमत 60 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, उनके इस बंगले का नाम शिवशक्ति है, जो अंदर से दिखने में बेहद आलीशान और लग्जीरियस है।

ये भी पढ़ें... बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिसने दी कई HIT पर खाते में एक भी 500 करोड़ी फिल्म नहीं

36
अजय देवगन का प्राइवेट जेट

अजय देवगन की महंगी चीजों में उनका प्राइवेट जेट भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस जेट की कीमत तकरीबन 84 करोड़ रुपए है और इसमें 6 लोग बैठ सकते हैं। इसे उन्होंने 2010 में खरीदा था।

46
अजय देवगन का लंदन वाला बंगला

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन ने कुछ साल पहले लंदन के पार्क लेन में एक लग्जीरियस बंगला खरीदा था। बताया जाता है कि इस बंगले की कीमत 54 करोड़ है।

56
अजय देवगन की वैनिटी वैन

अजय देवगन के पास शानदार वैनिटी वैन है। 3 करोड़ की कीमत वाली इस वैन में बेडरूम, मिनी बार और लाउंज जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

66
अजय देवगन का कार कलेक्शन

अजय देवगन के गैराज में कई महंगी और ब्रांडेड गाड़ियां खड़ी है। उनके पास रोल्स रॉयस कलिनन, रेंज रोवर वोग, BMW Z4, Audi Q7, मर्सिडीज-मेबैक GLS600, मासेराती क्वाट्रोपोर्टे आदि कारें हैं। इन कारों की कीमत 15 करोड़ से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें... 2026 Box Office: 90 दिनों में कैसा रहा बॉलीवुड फिल्मों का हाल, TOP 5 में कौन-कौन सी मूवीज?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories