Ramayana Teaser Reaction: रणबीर कपूर के राम अवतार ने मचाया तहलका, कमेंट सेक्शन में तूफान

Published : Apr 02, 2026, 11:28 AM IST

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर जारी किया गया। 2.38 मिनट का टीजर बहुत ही जबरदस्त और शानदार है। ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। इसके डायरेक्टर Nitesh Tiwari हैं। 

PREV
17
रणबीर कपूर की Ramayana का टीजर

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म Ramayana का टीजर रिलीज कर दिया गया है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म का टीजर देखने के बाद लोग खुद पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट्स सेक्शन में तूफान मचा हुआ है।

27
Ramayana का टीजर देख क्या बोले लोग

फिल्म रामायण का टीजर देख सुखदेव मोडल नाम के यूजर ने लिखा- हिंदू धर्म में 5000 साल पुरानी रामायण बहुत ही सुंदर टीजर है, बहुत लाजवाब इसे बनाया। रामायण टीचर सुपर धमाका है। कोमल नाम की यूजर ने लिखा- आ रही है इंडियन सिनेमा की सबसे धुरंधर फिल्म।

ये भी पढ़ें... 4000 करोड़ की Ramayan में 18 स्टार्स, कौन किस किरदार में आएगा नजर? जानें

37
Ramayana के टीजर पर रिएक्शन

रामायण का टीजर देख केवल शर्मा नाम के यूजर ने लिखा- महज एक राजा नहीं। महज एक योद्धा नहीं। महज एक नायक नहीं। श्री राम उस स्थिति में धर्म चुनने का उदाहरण हैं जब हर भावना आपको ऐसा करने से रोकती है। उन्होंने सिंहासन के बजाय वनवास, सुख-सुविधाओं के बजाय सत्य, प्रेम के बजाय कर्तव्य और स्वार्थ के बजाय त्याग को चुना। यह कोई मिथक नहीं है। ये मानव चरित्र का सर्वथा उत्कृष्ट उदाहरण है। जय श्रीराम।

47
रामायण के टीजर पर रिएक्शन

मोहित कुमार नाम के यूजर ने लिखा- आदिपुरुष टीजर का सबसे खराब हिस्सा था चमगादड़ पर रावण। रामायण टीजर का बेस्ट पार्ट है- पुष्पक विमान। विरल मकवाना नाम के यूजर ने लिखा- रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर रोंगटे खड़े हो गए। सोनू मंडोला नाम की यूजर ने लिखा- अब ओम राउत को अंडरग्राउंड हो जाना चाहिए।

57
रामायण देखने के लिए एक्साइटेड लोग

अब्दुल शाद नाम के यूजर ने लिखा- मैं मुस्लिम हूं फिर भी रामायण देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। टीजर देखकर मेरे रोंगटे खडे़ हो गए। यश नाम के यूजर ने लिखा- राम, सिर्फ ये दो अक्षर ही काफी है आंखे नम और हृदय को भावविभोर कर देने के लिए, मेरे राम बहुत अच्छी तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है , पर इस भाव प्रधान कथा में भाव और संगीत पर भी ध्यान रखेंगे ।

67
रणबीर कपूर की हो रही तारीफ

विपिन वर्मा नाम के यूजर ने लिखा- रणबीर कपूर द्वारा श्री राम का किरदार निभाना पूर्णता का एक अलग ही स्तर है। सुनीता जैन नाम की यूजर ने लिखा- रणबीर कपूर राम के रोल में अद्भुत लगे। देखने ही आंखें नम हो गई। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। 

77
कब रिलीज होगी फिल्म रामायण

डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, रवि दुबे, यश, सनी देओल के अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, शोभना, मोहित रैना आदि नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें... Ramayana Teaser: Ranbir Kapoor बने ‘राम’, 'रामायण' टीजर ने इंटरनेट पर मचाया तूफान!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories