रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ का पहला टीजर रिलीज हो गया है और यह आते ही इंटरनेट पर तूफ़ान बन छा गया है। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक फैंस को “दिव्य अनुभव” दे रहा है। दमदार विजुअल्स, इंटरनेशनल VFX और भव्य स्केल के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी पेशकश मानी जा रही है।
निर्माता नमित मल्होत्रा की मेगा फिल्म ‘रामायण’ ने अपने पहले टीजर के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं। 5000 साल पुरानी इस कहानी को आधुनिक तकनीक और ग्लोबल स्केल पर पेश किया जा रहा है। टीजर में शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और इंटरनेशनल लेवल का VFX देखने को मिला, जिसने इसे रिलीज से पहले ही चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना दिया है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।
भव्य शुरुआत: ‘राम’ के रूप में रणबीर ने जीता दिल
रणबीर कपूर पहली बार ‘राम’ के रूप में सामने आए हैं और उनकी झलक ने फैंस को भावुक कर दिया है। यह टीजर सिर्फ एक विजुअल प्रेजेंटेशन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव बनकर उभरा है। फिल्म 5000 साल पुरानी उस कहानी को नए अंदाज में दिखाती है, जिसे दुनिया भर में सैकड़ों रूपों में सुनाया गया है। राम को एक ऐसे नायक के रूप में दिखाया गया है, जो अपने फैसलों और त्याग से पहचाना जाता है।
यह भी पढ़ें : Ramayana Teaser First Review: 'रामायण' के 2.38 मिनट के टीजर ने खड़े किए रोंगटे, पढ़ें पहला रिव्यू
डायरेक्टर-एक्टर का विजन: ‘मैं राम को निभाने नहीं, सीखने आया हूं’
फिल्म को लेकर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एक इवेंट में कहा: “रामायणम् की महानता इसकी भावनाओं की गहराई में है। यह सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं, बल्कि हमारे फैसलों और जिम्मेदारी की कहानी है।” वहीं रणबीर कपूर ने कहा: “मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम को पेश करने आया हूँ। मैं तो यहाँ उनसे सीखने आया हूं। उनकी सादगी और पवित्रता को समझना मेरे लिए एक विनम्र अनुभव है।”
यह भी पढ़ें : Ramayana Actress: 4000 करोड़ की 'रामायण' में ये 7 हीरोइन, कौन कितने साल की, किसका क्या रोल?
‘रामायण’ का मेगा स्केल और स्टारकास्ट: राम vs रावण का महासंग्राम
लगभग 4000 करोड़ रुपए में बनी ‘रामायण’ में Yash रावण के रूप में नजर आएंगे, जबकि Sai Pallavi (सीता), Sunny Deol (हनुमान) और Ravi Dubey (लक्ष्मण) अहम भूमिकाओं में हैं।DNEG और इंटरनेशनल टीम के साथ मिलकर फिल्म को भव्य स्तर पर बनाया गया है। म्यूजिक में Hans Zimmer और A. R. Rahman का साथ इसे और खास बनाता है। फिल्म दिवाली 2026 और 2027 में दो पार्ट्स में रिलीज होगी, जिसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
