Ramayana Trailer : न 14 जुलाई, न 18 जुलाई, इस तारीख को आएगा 4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर

Published : Jul 11, 2026, 12:44 PM IST

साल 2026 की सबसे चर्चित और सबसे महंगी भारतीय फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने आखिरकार ट्रेलर रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।  इसने फिल्म को लेकर सिनेमा लवर्स के एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है।

PREV
15
रामायण ट्रेलर रिलीज डेट कब है?

मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया, "भारत से पूरी दुनिया तक, 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को विश्वभर में रिलीज होगा।" इस घोषणा के बाद फैंस का इंतजार अब और भी बढ़ गया है। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में 14 जुलाई और फिर 18 जुलाई को इस ट्रेलर के रिलीज के अनुमान लगाए गए थे।

25
'रामायण' की स्टार कास्ट में कौन-कौन है?

फिल्म में भगवान श्रीराम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। माता सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी। कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि सनी देओल हनुमान का दमदार किरदार निभा रहे हैं। टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। स्टारकास्ट की वजह से फिल्म पहले से ही चर्चा में बनी हुई है।

35
4000 करोड़ की 'रामायण' क्यों बनी चर्चा का विषय?

'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पार्ट्स को मिलाकर इस प्रोजेक्ट पर करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भव्य विजुअल्स, इंटरनेशनल स्तर की वीएफएक्स टेक्नोलॉजी और बड़े पैमाने की प्रोडक्शन वैल्यू इसे भारतीय सिनेमा का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बना रही है।

45
दो पार्ट में रिलीज होगी 'रामायण'?

फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स का लक्ष्य भारतीय पौराणिक कथा को वैश्विक स्तर पर बड़े सिनेमाई अनुभव के साथ पेश करना है।

55
कौन बना रहा है 'रामायण' और क्यों है इतनी चर्चा?

'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म को बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। मेकर्स का दावा है कि यह सिर्फ भारतीय दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। यही वजह है कि रिलीज से कई महीने पहले ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories