Ikka Movie: सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा इक्का नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। दमदार एक्टिंग, कोर्टरूम टकराव और सस्पेंस इसे वीकेंड वॉच बना सकते हैं।
सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मूवी को लेकर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप कंफ्यूज हैं कि इस मूवी को इस वीकेंड देखें या नहीं, तो ये 5 वजहें आपको 'इक्का' देखने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
26
सनी देओल का ओटीटी डेब्यू
'इक्का' सनी देओल के ओटीटी करियर की पहली फिल्म है। बड़े पर्दे पर अपने दमदार डायलॉग और एक्शन के लिए मशहूर सनी इस बार एक वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक पिता के किरदार में भी आप इन्हें देख सकते हैं, जो अपनी बेटी की जिंदगी को बचाने के लिए काफी कशमकश में गुजरते हैं।
36
अक्षय खन्ना की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस
फिल्म में अक्षय खन्ना का स्क्रीन टाइम भले ही सीमित हो, लेकिन दर्शकों का मानना है कि उन्होंने अपने किरदार को पूरी मजबूती से निभाया है। कई लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है। 'धुरंधर' के बाद आप अक्षय को एक ऐसे विलेन के किरदार में देखेंगे जो आपको कंफ्यूज कर देगा कि वो निर्दोष है।
46
कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस
अगर आपको कोर्टरूम थ्रिलर पसंद हैं तो 'इक्का' आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है। फिल्म में कानूनी दांव-पेंच, बहस और कई ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो कहानी में रोमांच बनाए रखते हैं। हालांकि कुछ समीक्षकों ने इसकी राइटिंग पर सवाल भी उठाए हैं।
56
करीब 29 साल बाद सनी-अक्षय की जोड़ी
'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों कलाकारों की स्क्रीन प्रेजेंस और आमने-सामने के सीन्स फिल्म को खास बनाते हैं।
आप 'इक्का' इन दो महिला किरदार को भी सशक्त भूमिका निभाते देख सकते हैं। दीया मिर्जा जो एक मां बनाकर अपनी बेटी को बचाने के लिए पति के साथ खड़ी नजर आती हैं। वहीं तिलोत्तमा शोम एक जूनियर वकील बनाकर सनी देओल जैसे मजबूत किरदार को कोर्ट रूम में चुनौती देते हुए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।