रणबीर कपूर की 'रामायणम् ' ने महज 10 दिनों में दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 'KGF 2' को पछाड़कर अब 'RRR' को निशाने पर लिया है।
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम् ' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार कमाई के साथ फिल्म ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर को पीछे छोड़ दिया है। अब इसने यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अब एसएस राजामौली की 'आरआरआर' के रिकॉर्ड से भी ज्यादा दूर नहीं है। आइए जानते हैं फिल्म की कमाई और बॉक्स ऑफिस की पूरी तस्वीर।
Ramayana Worldwide Collection: 10वें दिन कितनी हुई फिल्म की कमाई?
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायणम् ' ने रिलीज के 10वें दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 71.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
इस दौरान फिल्म के देशभर में 22,031 शो चले। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 684.20 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 817.95 करोड़ रुपए हो गया है।
10वें दिन फिल्म ने प्रति शो औसतन 32,454 रुपए की कमाई की। यह आंकड़ा दिखाता है कि दूसरे वीकेंड में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
10वें दिन 'रामायणम्' ने विदेशों से लगभग 30 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ टोटल ओवरसीज कलेक्शन 400 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए 408.50 करोड़ रुपए हो गया है।
कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ग्रॉस कमाई 1,226.45 करोड़ रुपए हो गई है।
Ramayana vs KGF 2: 'रामायणम् ' ने यश की फिल्म को पछाड़ दिया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में 'रामायणम् ' अब 1,226.45 करोड़ रुपए के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। इसने यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के 1,215 करोड़ रुपए के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। दोनों फिल्मों के बीच करीब 11.45 करोड़ रुपए का अंतर है।
इस लिस्ट में आमिर खान की 'दंगल' 2,070.30 करोड़ रुपए के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, 'धुरंधर 2: द रिवेंज', 'बाहुबली 2', 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर' भी 'रामायणम् ' से आगे हैं, जिनकी कमाई क्रमशः 1,813.39 करोड़ रुपए, 1,788.06 करोड़ रुपए, 1,742.10 करोड़ रुपए और 1,307.35 करोड़ रुपए रही थी।
Ramayana RRR Record: 'आरआरआर' का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर है फिल्म?
अब 'रामायणम् ' की नजर एसएस राजामौली की 'आरआरआर' पर है। लिस्ट के मुताबिक, 'आरआरआर' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,230 करोड़ रुपए है, जबकि 'रामायणम् ' 1,226.45 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
दोनों के बीच महज 3.55 करोड़ रुपए का अंतर रह गया है। चूंकि अभी ओवरसीज के फाइनल आंकड़े नहीं आए हैं तो संभव है कि फिल्म अंतिम आंकड़ा आने के बाद RRR को भी पीछे छोड़ दे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।