Who Is Ramola Bachchan: कौन हैं रमोला बच्चन, जिन्होंने हिला दी अमिताभ-जया के बंगले 'जलसा' की नींब

Published : Nov 14, 2026, 08:00 PM ISTUpdated : Nov 14, 2026, 08:04 PM IST
Ramola Bachchan Kaun Hain

सार

Ramola Bachchan Education And Career: अमिताभ बच्चन के परिवार से जुड़ी रमोला बच्चन अब जलसा की मिल्कियत को लेकर चर्चा में हैं। जानिए कौन हैं रमोला, क्या है उनका करियर और इस विवाद की वजह।

बच्चन परिवार का नाम आते ही अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और उनके फिल्मी सफर की चर्चा होने लगती है। लेकिन इसी परिवार से जुड़ी एक ऐसी शख्सियत भी हैं, जिन्होंने हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी। नाम है रमोला बच्चन। फैशन डिजाइनर और कारोबारी रमोला इन दिनों अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले जलसा से जुड़े कथित संपत्ति विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दावा किया है कि इस प्रॉपर्टी के दस्तावेजों में कभी उनका नाम दर्ज था। आखिर कौन हैं रमोला बच्चन और क्या है उनका परिवार से रिश्ता?

कौन हैं रमोला बच्चन और अमिताभ से क्या है रिश्ता?

  • रमोला बच्चन फैशन डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं। वह अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की पूर्व पत्नी हैं। रमोला और बच्चन परिवार का जुड़ाव 1960 के दशक से बताया जाता है।
  • उस दौर में अमिताभ फिल्मों में आने से पहले कोलकाता की एक शिपिंग कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान दोनों एक ही सामाजिक दायरे में उठते-बैठते थे। बताया जाता है कि अमिताभ ने ही रमोला की मुलाकात अपने छोटे भाई अजिताभ से कराई थी।
  • रमोला और अजिताभ ने 1973 में शादी की थी। इसी साल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी विवाह के बंधन में बंधे थे।
  • रमोला और अजिताभ के चार बच्चे हैं—भीम, नम्रता, नैना और नीलिमा। उनकी बेटी नैना की शादी अभिनेता कुणाल कपूर से हुई है।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं रमोला बच्चन?

  • रमोला बच्चन का जन्म 1947 में कोलकाता में हुआ था, जिसे उस समय कलकत्ता कहा जाता था।
  • उन्होंने अंग्रेजी साहित्य और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की। इसके बाद वह बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए अमेरिका गईं। उन्होंने लंदन में सॉलिसिटर की ट्रेनिंग भी ली।
  • उनकी शुरुआती नौकरी एयर होस्टेस के तौर पर रही। हालांकि, आगे चलकर उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई।

फैशन से लेकर टीवी और इवेंट बिजनेस तक कैसा रहा रमोला का सफर?

  • रमोला का करियर सिर्फ फैशन डिजाइनिंग तक सीमित नहीं रहा। लंदन में उन्होंने टीवी एशिया के लिए प्रेजेंटर के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने टोनी ब्लेयर, इमरान खान और रवि शंकर जैसी चर्चित हस्तियों का इंटरव्यू भी लिया।
  • भारत लौटने के बाद उन्होंने रिसॉर्ट-वियर ब्रांड 'फर्स्ट रिसॉर्ट' शुरू किया। इसके बाद इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कदम रखते हुए 'आरबीसी इवेंट्स' नाम की कंपनी चलाई। दिल्ली के फूड बिजनेस से भी उनका जुड़ाव रहा है।
  • साल 2020 में उन्होंने 'द एक्सीडेंटल शेफ' की शुरुआत की। उनकी वेबसाइट पर इस सर्विस का परिचय देते हुए लिखा गया था, “एक खास होम-डाइनिंग सर्विस, जो रेस्टोरेंट जैसी बेहतरीन कुकिंग का अनुभव सीधे आपके घर की टेबल तक पहुंचाती है।”

जलसा बंगले को लेकर क्या है पूरा विवाद?

  • रमोला बच्चन का नाम अब अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले जलसा की मिल्कियत से जुड़े विवाद में सामने आया है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमोला का दावा है कि 1993 में एक गिफ्ट डीड के जरिए जलसा का मालिकाना हक जया बच्चन के नाम किए जाने से पहले प्रॉपर्टी उनके नाम पर दर्ज थी। उनका आरोप है कि यह बदलाव उनकी जानकारी और अनुमति के बिना किया गया।
  • मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, रमोला ने पिछले सात महीनों में रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के सामने इस मामले को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराई हैं।
  • फिलहाल मामला अंधेरी स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के पास है, जहां सुनवाई चल रही है।

सरकारी रिकॉर्ड में जलता किसके नाम है?

  • इस विवाद में सामने आए दस्तावेजों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कपोल हाउसिंग सोसाइटी के रिकॉर्ड में जया बच्चन को जलसा का मालिक बताया गया है।
  • वहीं, महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में अब भी रमोला बच्चन का नाम दर्ज होने की बात कही गई है।
  • फिलहाल यह मामला सुनवाई के स्तर पर है। ऐसे में रमोला के दावे और अलग-अलग रिकॉर्ड में दर्ज नामों के आधार पर किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
  • मामले में संबंधित अधिकारियों की कार्यवाही और दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Yash Raj Horror Movie: रोमांस-एक्शन के बाद अब YRF की हॉरर में एंट्री, वरुण धवन की साथ 2028 में मचेगा डर का रोमांच
Ramayana Collection Day 10: शनिवार को चली 'रामायणम्' की आंधी, 'जवान' समेत इन 600 करोड़ मूवीज को पछाड़ा