Ramayana Worldwide Collection: 'पुष्पा 2' को पछाड़ने से कितनी दूर 'रामायण'? ₹1600 करोड़+ कमा चुकी

Published : Nov 22, 2026, 07:00 AM IST
Ramayana Part 1 Vs Pushpa 2

सार

Ramayana Vs Pushpa 2:'रामायण' ने वर्ल्डवाइड कमाई में लंबी छलांग लगाई है और अब 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड निशाने पर है। लेकिन अल्लू अर्जुन की फिल्म को पछाड़ने के लिए रणबीर की फिल्म को अभी कितना कमाना होगा?

रणबीर कपूर की 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। 17वें दिन फिल्म ने ऐसी छलांग लगाई है कि अब उसकी नजर सीधे अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड पर टिक गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अब सवाल यह है कि क्या रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की यह फिल्म 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच पाएगी? दोनों फिल्मों के बीच का फासला भी अब काफी दिलचस्प हो गया है।

17वें दिन दुनियाभर में कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने 17वें दिन भारत और विदेशी बाजारों को मिलाकर शानदार कारोबार किया। फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में कई बड़े कलाकार भी नजर आ रहे हैं। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ नेट कमाए। इस दिन 15,841 शोज से हुई कमाई के बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹906.90 करोड़ और इंडिया ग्रॉस ₹1,083.70 करोड़ हो गया। वहीं विदेशी बाजारों में 17वें दिन फिल्म ने ₹10 करोड़ कमाए। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस ₹533 करोड़ पहुंच गया। अब फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,616.70 करोड़ हो चुका है।

Ramayana vs Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म को पछाड़ने से कितनी दूर 'रामायण'?

अब 'रामायण' के सामने अगला बड़ा लक्ष्य सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2: द रूल' है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में ₹1,742.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। 'रामायण' की कमाई ₹1,616.70 करोड़ तक पहुंच चुकी है। दोनों फिल्मों के बीच अब ₹125.40 करोड़ का अंतर बचा है। यानी अगर रणबीर कपूर की फिल्म आगे भी इसी तरह कमाई करती रही, तो वह तीसरे हफ्ते में ही 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़कर वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच सकती है।

दुनियाभर में भारत की टॉप 5 सबसे कमाऊ फिल्में

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब से भारतीय फिल्मों की टॉप 5 लिस्ट में फिलहाल ये नाम शामिल हैं:-

रैंकफिल्मवर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई
1दंगल₹2,070.30 करोड़
2धुरंधर 2 : द रिवेंजद रिवेंज: ₹1,813.39 करोड़
3बाहुबली 2: द कन्क्लूजन₹1,788.06 करोड़
4पुष्पा 2: द रूल₹1,742.10 करोड़
5रामायण पार्ट 1₹1,616.70 करोड़

इस लिस्ट में 'रामायण' फिलहाल पांचवें नंबर पर है। अगर फिल्म 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ देती है, तो वह सीधे चौथे पायदान पर पहुंच जाएगी।

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में

भारत में नेट कलेक्शन के मामले में भी 'रामायण' ने बड़ी छलांग लगाई है। ₹906.90 करोड़ की कमाई के साथ यह चौथे नंबर पर पहुंच गई है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक टॉप 5 फिल्में हैं:-

रैंकफिल्मभारत में नेट कलेक्शन
1पुष्पा 2: द रूल₹1,234.10 करोड़
2धुरंधर 2: द रिवेंज₹1,149.30 करोड़
3बाहुबली 2: द कन्क्लूजन₹1,030.42 करोड़
4रामायण पार्ट 1 ₹906.90 करोड़
5KGF: चैप्टर 2₹859.70 करोड़

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

O.M. Collection Day 2: दूसरे दिन भी छाई धनुष-ममूटी की फिल्म, कमा डाले इतने करोड़