
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' ने 12 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। यह ऐसा करने वाली 5वीं इंडियन फिल्म साबित हुई है। लेकिन नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की असली परीक्षा अब शुरू हुई है। क्योंकि इससे आगे जो चार फ़िल्में हैं, उनकी कमाई 1400 करोड़ रुपए से काफी ज्यादा है। आने वाला समय यह तय करेगा कि 'रामायणम्' इन फिल्मों को पीछे छोड़ पाती है या नहीं। नज़र डालिए भारत की पांचों 1400 करोड़ी मूवीज पर...
'रामायणम् पार्ट 1' 5 नवम्बर 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। 12 दिन में इस फिल्म ने भारत में बेट 792 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,437.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा यश, साई पल्लवी, अरुण गोविल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता जैसे कलाकारों ने काम किया है।
2024 में अल्लू अर्जुन स्टारर यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। इस फिल्म ने भारत में नेट 1234.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 1742.10 करोड़ रुपए रही।
2017 में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और रामा कृष्णन जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म रिलीज हुई थी। एस.एस. राजामौली ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म ने भारत में 1030 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 1788 करोड़ रुपए रही थी।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2 : द रिवेंज' 2026 में रिलीज हुई, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म ने भारत में 1149 करोड़ रुपए की नेट कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1813.39 करोड़ रुपए रहा था।
2016 में रिलीज हुई 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, अपारशक्ति खुराना और साक्षी तंवर जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म की भारत में नेट कमाई 387.38 करोड़ रुपए रही थी, जबकि इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 2070.30 करोड़ रुपए कूट डाले थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।