रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फ़रवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधे। इसके तुरंत बाद उनकी नई फिल्म 'रणबाली' का पहला गाना 'ओ मेरे साजन' रिलीज किया, जिसमें कपल की शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
Mythri Movie Makers ने Ranabaali का स्पेशल वीडियो सॉन्ग 'ओ मेरे साजन' रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न बनाने के लिए यह गाना रिलीज किया गया है। मेकर्स ने गाना रिलीज करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "हमारे रणबाली और जायम्मा। हमेशा के लिए एक साथ। इस खास सरप्राइज के साथ मनाते हैं उनके प्यार का जश्न।"
25
सात साल बाद साथ आई विजय-रश्मिका की सुपरहिट जोड़ी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सात साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। गाने में विजय 'रणबाली' और रश्मिका 'जायम्मा'' के किरदार में शाही अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
35
गाने में अजय-अतुल का म्यूजिक, श्वेता मोहन-जावेद अली की आवाज
'ओ मेरे साजन' गाने को मशहूर म्यूजिशियन जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज किया है। इसे आवाज श्वेता मोहन और जावेद अली ने दी है, जबकि इस गाने के लिरिक्स क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं। गाना तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है।
45
'रणबाली' में दिखाई देगी 19वीं सदी पर आधारित ऐतिहासिक महागाथा
डायरेक्टर राहुल राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी 'रणबाली' 1854-1878 के बीच हुई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। ब्रिटिश राज के दौर की बर्फीली पृष्ठभूमि में विजय एक रफ-एंड-टफ अवतार में दिखेंगे। फिल्म काफी चर्चा में है। इसकी पहली झलक को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
55
कब रिलीज होगी विजय-रश्मिका की फिल्म 'रणबाली'
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर 'रणबाली' का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले हुआ है। फिल्म में इंटरनेशनल एक्टर Arnold Vosloo भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 सितम्बर 2026 को पैन इंडिया रिलीज होगी। दर्शक इसे तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी देख सकेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।