प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म Spirit का नया पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। विलेन विवेक ओबेरॉय के लुक के साथ एक मिस्ट्री गर्ल ने सबका ध्यान खींच लिया। आखिर कौन हैं ऐश्वर्या देसाई, जिनकी एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है?
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' के नए पोस्टर में विवेक ओबेरॉय के साथ एक एक्ट्रेस नजर आईं, जिन्होंने सबका ध्यान खींच लिया। ब्लैक सनग्लासेस में दिखीं यह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि ऐश्वर्या देसाई हैं। पोस्टर वायरल होते ही उनके नाम की चर्चा शुरू हो गई।
25
कौन हैं 'स्पिरिट' की एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई?
IMDb के मुताबिक, ऐश्वर्या देसाई इंडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वे 'गली बॉय' और 'जीना इसी का नाम है' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'Rat In The Kitchen' नाम की शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है।
ऐश्वर्या देसाई को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी दिलचस्पी
ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 41 हजार फॉलोअर्स हैं। लेकिन Spirit पोस्टर के बाद उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ सकती है। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इस बड़े प्रोजेक्ट में उनका रोल कितना अहम होगा।
45
'स्पिरिट' में क्या है ऐश्वर्या देसाई का किरदार?
'स्पिरिट' के पोस्टर में ऐश्वर्या ब्लैक सनग्लासेस पहनकर टेबल के सामने बैठी नजर आ रही हैं, जहां सफेद पाउडर रखा दिख रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में उनका किरदार ड्रग एडिक्ट का हो सकता है। हालांकि, असली सस्पेंस फिल्म रिलीज के बाद ही खुलेगा।
Spirit 7 मार्च 2027 को ईद वीकेंड पर रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई की भी इसमें अहम् भूमिका होगी। पहले दीपिका पादुकोण के नाम की चर्चा थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह तृप्ति को लिया गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।