- Home
- Entertainment
- Toxic First Song Tabaahi Poster: यश संग एक्ट्रेस का ऐसा पोज देख मजे ले रहे लोग, कर रहे ऐसे कमेंट
Toxic First Song Tabaahi Poster: यश संग एक्ट्रेस का ऐसा पोज देख मजे ले रहे लोग, कर रहे ऐसे कमेंट
इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म Toxic का प्रमोशन अब म्यूजिक मोड में आ चुका है। रिकॉर्ड तोड़ टीजर्स के बाद अब पहला गाना ‘तबाही’ 2 मार्च को रिलीज होगा। पोस्टर में Yash और Kiara Advani की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

टॉक्सिक का पहला गाना 'तबाही' 2 मार्च को होगा रिलीज
अपकमिंग फिल्म Toxic का पहला गाना Tabahi 2 मार्च को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा। टीम ने ऐलान किया है कि यह लिरिकल वीडियो म्यूजिक लवर्स को आकर्षित करने के लिए तैयार है। पहले ही रिलीज हो चुके फिल्म के दो टीजर्स दुनियाभर में रिकॉर्ड बना चुके हैं।
टॉक्सिक में यश–कियारा की हॉट रोमांटिक केमिस्ट्री
टॉक्सिक के मेकर्स ने गाने के ऐलान के लिए फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें यश कियारा आडवाणी को बाहों में थामे नजर आ रहे हैं। यह इशारा करता है कि गाना बेहद हॉट और रोमांटिक होगा। पोस्टर में कियारा का चेहरा साफ नहीं दिख रहा, लेकिन उनका ग्लैमरस अंदाज़ फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। निगेटिव शेड वाले यश के किरदार के बीच यह रोमांस कैसे फिट होगा, इसे लेकर क्यूरियोसिटी चरम पर है।
यह भी पढ़ें : Toxic का विलेन कौन? पांच '100 करोड़ी' फिल्मों में दिखा, हर साल कई मूवीज में आता है नज़र
टॉक्सिक का पोस्टर को देख मजे ले रहे लोग
'टॉक्सिक' का पोस्टर देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "बेस्ट पिक...कियारा अपनी बेटी को ले ले कर थक चुकी है....इसलिए यश को बोला मुझे थोड़ा उठा लो।" एक यूजर ने जोक करते हुए लिखा है, "कियारा सोच रही होगी कि अच्छा हुआ कार सीन में नहीं थी।" एक यूजर का कमेंट है, "It look like bolt+nut fit." एक यूजर ने यश और कियारा की तुलना बाप बेटी से की है।
'टॉक्सिक' में पांच म्यूजिक डायरेक्टर्स की जुगलबंदी
फिल्म का म्यूजिक बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। विशाल मिश्रा ने 'तबाही' समेत कुल चारगाने कंपोज किए हैं। उन्होंने एक गाने में तनिष्क बागची, अर्सलान निजामी, और फहीम अब्दुल्ला के साथ अपनी आवाज भी दी है। रवि बसरूर एक गाने का म्यूजिक दिया है और फिल्म का पूरा बैकग्राउंड म्यूजिक भी संभाला है। फिल्म के सभी भाषाओं के म्यूजिकल राइट्स Zee Music Company ने भारी रकम में खरीदे हैं।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Vs Toxic: यश की सुनामी के आगे कमजोर पड़ी रणवीर की आंधी! 24 घंटे में पलटा गेम
19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीजक 'टॉक्सिक'
KVN Productions के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला रणवीर सिंह स्टारर'धुरंधर 2' से होगा। फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने लिया है। यश और कियारा आडवाणी के अलावा इस फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।