
Ranbir Kapoor Daughter Raha: इन दिनों बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में उनके एक्टिंग से लेकर शानदार VFX तक की जमकर तारीफ की जा रही है। सिनेमाघरों में फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच रणबीर कपूर के लिए एक और खास मौका आया। उनकी लाडली बेटी राहा कपूर ने अपना चौथा जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहा के जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी 6 नवंबर को राहा कपूर चार साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर परिवार ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा को गोद में लेकर केक कट करते दिखाई दे रहे हैं। राहा ने ग्रे कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी हुई है, जबकि रणबीर और आलिया व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में तीनों की खूबसूरत बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है। आलिया ने तस्वीरों के साथ 'And ever' कैप्शन लिखा और पीले रंग के हार्ट इमोजी शेयर किए। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
और पढे़ं- 'यह तरीका सही नहीं है', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर ये क्या कह गए सलमान खान?
राहा के जन्मदिन की तस्वीरों में एक फोटो आलिया भट्ट की भी है। इसमें वह व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनकर राहा के बर्थडे बैनर के पास पोज देती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस राहा की क्यूटनेस और रणबीर-आलिया की फैमिली बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, स्टार कपल अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करता है, लेकिन राहा की झलक सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो जाती है।
इससे पहले राहा कपूर की कुछ तस्वीरें फिल्म 'रामायण' के सेट से भी चर्चा में आई थीं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर भगवान राम के लुक में नजर आ रहे थे और अपनी बेटी के साथ प्यार भरे पल बिताते दिखाई दिए थे। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी। इसके बाद 6 नवंबर 2022 को उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ। राहा अपनी क्यूटनेस और मासूम अंदाज की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।