रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?

Published : Feb 02, 2026, 09:37 PM IST

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार को लेकर मिला-जुला रिएक्शन आया है। कुछ फैंस जहां रणबीर को एक नए अवतार में देखने को लेकर उत्साहित है, वहीं कई लोगों ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच रामायण के अरुण गोविल ने भी टिप्पणी की है।

PREV
15

रामायण टीजर के बाद बदला लोगों का नजरिया

रामायण मूवी का टीजर रिलीज होते ही लोगों के नजरिये में काफी बदलाव दिखा है। रणबीर कपूर के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस ने कई आलोचकों को भी प्रभावित किया है, जिससे फिल्म की उत्सुकता और बढ़ गई है।

25

रणबीर कपूर के लुक को लेकर क्या बोले रामायण के राम

रणबीर कपूर के ऑन-स्क्रीन पिता और दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल ने उनके लुक और परफॉर्मेंस को लेकर अपनी राय दी है। एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने कहा, नितेश तिवारी की रामायण बहुत अच्छी बन रही है। पूरी टीम ने इस फिल्म पर काफी मेहनत की है। रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बहुत अच्छे लग रहे हैं। वह एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं।

35

राम का किरदार निभाने के लिए क्या है सबसे जरूरी?

अरुण गोविल ने कहा, भगवान का किरदार निभाने के लिए सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि इंसान का चरित्र भी मायने रखता है। भगवान का रोल निभाने के लिए आपके भीतर पवित्रता होनी चाहिए। जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आपमें भगवान नजर आएं और लगे कि भगवान ऐसे हो सकते हैं।

45

तुलना पर क्या बोले अरुण गोविल?

रणबीर कपूर की तुलना खुद से होने पर अरुण गोविल ने कहा कि जब कोई मानक तय हो जाता है, तो तुलना होना स्वाभाविक है। उन्होंने साफ कहा कि तुलना से किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए। रामायण और प्रभास की आदिपुरुष में काफी फर्क है।

55

रामायण की स्टार कास्ट और रिलीज डिटेल्स

बता दें कि रामायण दो-भागों में रिलीज होने वाली फिल्म सीरीज है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, अरुण गोविल राजा दशरथ, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और अमिताभ बच्चन जटायु के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट पार्ट 2026 की दिवाली में रिलीज होगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories