
बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल 'रामायण' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मेगा बजट मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। दो पार्ट में बनने वाली इस मूवी का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए बताए गए हैं। जो सबसे महंगी मूवी बताई जा रही है। इस महंगी मूवी का ना तो अभी टेलर रिलीज हुआ है और ना ही पर्दे पर कुछ महीने नजर आने वाली है, बावजूद इसके इसने 75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। आइए बताते हैं कैसे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' के मेकर्स ने इसे लेकर कई डील किए हैं। हाल ही में फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स बेचने के बाद अब इसके म्यूजिक राइट्स भी रिकॉर्ड कीमत पर बिक गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मूवी के दो पार्ट के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। यह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े म्यूजिक डील्स में से एक माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि टी-सीरीज ने फिल्म के म्यूजिक राइट्स खरीदे हैं। कंपनी ने फिल्म के म्यूजिक पर बड़ा दांव लगाया है। म्यूजिक राइट्स से पहले मेकर्स ने फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स का भी बड़ा सौदा किया था।
बता दें कि इस फिल्म की थिएट्रिकल राइट्स का भी सौदा हो चुका है। धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) ने इसे 250 करोड़ रुपए में खरीदा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ये सच है, तो मूवी ने रिलीज से पहले 325 करोड़ की कमाई कर ली है।
और पढ़ें: RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे की रियल वाइफ कौन और क्या करती है? 6 PHOTOS
'रामायण' का ऑफिशियल टेलर 30 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा। टेलर रिलीज से पहले दिल्ली में ग्रैंड लॉन्च इवेंट का आयोजन हो चुका है। फिल्म के पहले भाग 'रामायण: पार्ट 1' को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। 6 नवंबर 2026 को यह सिनेमाघरों में आएगा। वहीं, 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 पर रिलीज होगी। इस मूवी में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल समेत कई स्टार नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: 'रामायणम्' का ट्रेलर कब-कितने बजे आएगा? नई तारीख के साथ वक्त का भी हो गया ऐलान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।