कैटरीना संग रिश्ते के बीच रशियन मॉडल संग घूम रहे थे रणबीर कपूर? पत्रकार ने खोली उस रात की पोल

Published : Sep 17, 2026, 02:41 PM IST
ranbir kapoor katrina kaif

सार

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिश्ते के दौर का एक पुराना किस्सा फिर चर्चा में है। पूर्व पत्रकार निकिता दलवी ने दावा किया कि रणबीर ने फुटेज को लेकर उनकी टीम का कैमरा अपने पास रख लिया था।

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का रिश्ता भले ही अब पुरानी बात हो, लेकिन दोनों के डेटिंग के दिनों के कई किस्से आज भी चर्चा में आ जाते हैं। अब पूर्व पत्रकार निकिता दलवी ने उस दौर की एक घटना याद की है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि रणबीर कपूर ने उनकी टीम का कैमरा और बूम माइक अपने पास रख लिया था। निकिता ने बताया कि यह घटना उस समय की है, जब रणबीर और कैटरीना अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। उन्होंने ने उस दौरान की कई घटनाओं का जिक्र किया।

कैटरीना से रिश्ता छिपाना चाहते थे रणबीर?

Hindi Rush के पॉडकास्ट में निकिता ने खुलासा करते हुए कहा कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कवर किया है। इस दौरान एक्टर ने उनके कैमरे और माइक भी छिन लिया था। एक घटना को याद करते हुए एक्स पत्रकार ने बताया कि

एक रात रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी गाड़ी में एक रशियन मॉडल के साथ घूम रहे थे। हमने उनके फुटेज कैप्चर कर लिया। इसके बाद रणबीर गाड़ी से उतरे और हमारा कैमरा छिनकर ले गए। शायद वो कैटरीना कैफ से छुपाना चाहते थे कि वो रशियन मॉडल के साथ घूम रहे हैं।

निकिता ने आगे बताया कि मैंने उनको कई कॉल किए। लेकिन उन्होंने उठाया नहीं, काफी देर बाद उनका मैसेज आया कॉल मी। मैंने कॉल किया तो वो काफी अपशब्द इस्तेमाल किए और बोला कि कल किसी को भेज कर कैमरा ले लेना। उन्होंने सारे फुटेज डिलिट कर दिए थे।

रणबीर कैमरा बैग और बूम माइक भी ले गए

निकिता ने इसी दौर की एक दूसरी घटना भी शेयर थी। उनके अनुसार, रणबीर ने एक मौके पर उनकी टीम का कैमरा बैग और बूम माइक ले लिया था। बाद में उन्होंने सामान लौटाने के बदले निकिता से उनका पीछा नहीं करने का वादा करने को कहा, लेकिन निकिता ने इससे इनकार कर दिया।

और पढ़ें: ‘रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को मैं नहीं जानता...’ अन्नू कपूर के बड़े बोल

कैसे सामने आया था रणबीर-कैटरीना का रिश्ता?

निकिता ने बताया कि जब रणबीर और कैटरीना के रिश्ते की खबरें सामने नहीं आई थीं, तब उन्हें टिप मिली थी कि रणबीर देर रात कैटरीना के घर से निकलेंगे। टीम ने वहां इंतजार किया और रणबीर को देर रात करीब 1.30 बजे घर से निकलते हुए रिकॉर्ड किया। एक अन्य मौके पर टीम को जानकारी मिली कि रणबीर और कैटरीना बांद्रा में कैटरीना की मैनेजर के घर मिलने वाले हैं। निकिता के अनुसार, टीम ने वहां से दोनों को रिकॉर्ड करने की कोशिश की थी। रणबीर और कैटरीना ने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में साथ काम किया था और इसके बाद दोनों के रिश्ते की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। बाद में दोनों अलग हो गए।

और पढ़ें: 4000 करोड़ की 'रामायणम्' का नया पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स, जानिए इसमें ऐसा क्या है ख़ास?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा की 'श्री रामायण कथा' का ट्रेलर देख भड़के लोग, बोले- भगवान से डरो'
राम मंदिर फैसले से दुखी स्वरा भास्कर ने आमिर-सलमान को क्यों किया था मैसेज? 33 सेकेंड का Video Viral