
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण' लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ ही जाता है। यह इस साल की सबसे बड़ी और सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फैंस बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं और अब फिल्म से जुड़ी एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है।
'रामायण' कोई मामूली फिल्म नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। अब इस फिल्म ने एक नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के लिए मेकर्स ने अब तक की सबसे बड़ी टीम तैयार की है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर 10,000 से ज़्यादा लोग काम कर रहे हैं। यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें इतना बड़ा क्रू शामिल है। प्रोडक्शन, डिज़ाइन, शूटिंग, एक्शन, कॉस्ट्यूम और सेट जैसे सभी विभागों में टैलेंटेड लोगों की एक बड़ी टीम काम कर रही है। फिल्म के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए विदेशी टेक्नीशियन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। मेकर्स ने इसे दो भागों में रिलीज़ करने का फैसला किया है। पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज़ होगा। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल और अरुण गोविंद जैसे कई शानदार कलाकार नज़र आएंगे। रणबीर कपूर 'राम' और साई पल्लवी 'सीता' के किरदार में दिखेंगी, वहीं यश 'रावण' की भूमिका निभाएंगे। सनी पाजी इस फिल्म में राम भक्त 'हनुमान' के रोल में दिखाई देंगे।
हाल ही में, न्यूयॉर्क में फिल्म की एक झलक दिखाई गई थी। इसके बाद रणबीर कपूर ने अपने किरदार के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि भगवान राम जैसा किरदार निभाना उनके लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। एक एक्टर के तौर पर यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि वह पूरी ईमानदारी से अपने किरदार को निभाएं और इसे शानदार तरीके से दर्शकों के सामने पेश करें।
कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने 'रामायण' फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान राम जैसा किरदार निभाना उनके लिए एक बड़ा सौभाग्य है। एक एक्टर के तौर पर, पूरी ईमानदारी से अपने किरदार को निभाना और उसे दर्शकों के सामने शानदार ढंग से पेश करना उनकी जिम्मेदारी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।