Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' ने की अब तक की सबसे कम कमाई, 32वें दिन ऐसा रहा हाल

Published : May 19, 2026, 11:46 AM IST
Bhooth Bangla Day 32 Collection

सार

Bhooth Bangla worldwide gross collection: सुपरस्टार अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 32वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर प्रदर्शन किया। या यूं कहें कि अब तक की सबसे कम कमाई की। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई। देखना यह है कि फिल्म इतनी धीमी रफ़्तार होने के बाद कब तक बॉक्स ऑफिस पर टिक सकती है।

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई की रफ्तार खोती नजर आ रही है। शुरुआती दिनों में मजबूत पकड़ बनाने वाली यह फिल्म अब लगातार गिरते कलेक्शन के चलते मुश्किल दौर से गुजर रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 32वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे साफ है कि दर्शकों की दिलचस्पी अब पहले जैसी नहीं रही। हालांकि शुरुआती हफ्तों की कमाई ने फिल्म को मजबूत स्थिति दी थी, लेकिन अब इसका थिएट्रिकल रन अपने आखिरी चरण में पहुंचता दिख रहा है।

'भूत बंगला' ने 32वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड वेबसाइटके मुताबिक़, फिल्म ने 32वें दिन यानी सोमवार को भारत में सिर्फ 70 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा रविवार के 1.90 करोड़ रुपए के मुकाबले लगभग 63.2 प्रतिशत कम है। वर्किंग डे और घटती ऑक्यूपेंसी ने फिल्म की कमाई पर सीधा असर डाला है। देशभर के 2,384 शोज में चल रही यह फिल्म अब पहले जैसी भीड़ नहीं खींच पा रही है।

यह भी पढ़ें : Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 4: सोमवार को कितनी हुई 'पति पत्नी और वो 2' की कमाई?

भारत में 'भूत बंगला' का अब तक का कुल कलेक्शन

भारत में फिल्म ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर शुरुआती हफ्तों में इस फिल्म को मजबूती मिली। इसी की बदौलत इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने भारत में 186.01 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 219 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें : Karuppu Collection Day 4:सूर्या की 'करुप्पु' मंडे टेस्ट में फेल या पास? जानिए चौथे दिन की कमाई

विदेशों और वर्ल्डवाइड कमाई का हाल

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की कमाई अब लगभग रुक चुकी है। फिल्म ने अब तक विदेशों में लगभग 58 करोड़ रुपए का कारोबार किया। अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म लगभग ग्रॉस 278 करोड़ रुपए के आंकड़े पर खड़ी नज़र आती है। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, जीशू सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam 3 OTT: मोहनलाल की दृश्यम 3 कब-किस ओटीटी पर आएगी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Nawazuddin Siddiqui इन 5 फिल्मों से मचाएंगे तहलका, ये थी उनकी पहली मूवी