
Mohanlal Drishyam 3 OTT: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मलयामल फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। दरअसल, दर्शक जानना चाहते हैं कि कहानी में आगे क्या होगा। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को मोहनलाल के जन्मदिन के मौके पर 21 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि डायरेक्टर जीतू जोसफ की इस फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी भी रिवील हो गई है। आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा निर्मित ये फिल्म दृश्यम 2 का सीक्वल और दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। आइए, जानते हैं पूरी डिटेल…
मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम 3 उनके जन्मदिन पर यानी 21 मई को रिलीज हो रही है। इसकी थिएटर रिलीज के साथ डिजीटल प्लेटफॉर्म डील पक्की हो गई है। इस क्राइम थ्रिलर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने बाद डिजीटली स्ट्रीम होने की उम्मीद है। बता दें कि दृश्यम फ्रैंचाइजी के पहले दो भाग अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए गए। मेकर्स और OTT प्लेटफॉर्म के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा नहीं गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब-करीब 30 से 35 दिनों की थिएटर विंडो रखी गई है। इसके बाद दृश्यम 3 जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। बता दें कि फैन्स इसके सिनेमाघरों में रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और दर्शक दनादन पहला दिन पहला शो देखने के लिए टिकट बुक करा रहे हैं।
ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 में कौन बनी मोहनलाल की 'पत्नी', दोनों की उम्र में कितने साल का फासला?
हाल ही में मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें साफ तौर पर फ्रेंचाइजी की आगे की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में इस बार दिखाया जाएगा कि मोहनलाल के पीछे पुलिसवाले नहीं बल्कि कोई तीसरा ही आदमी पड़ा है। वो समझ नहीं पा रहा है कि आखिर कौन है ये जो उसके परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहा है। दृश्यम 3 में यही गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जाएगी, जिसे देखने और इसके बारे में जानने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। बता दें कि दृश्यम 3 मोहनलाल के साथ में मीना, एस्थर अनिल और अंसिबा हसन लीड रोल में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म तो 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है।
ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 रिलीज से पहले Drishyam 4 पर बिग अपडेट, मोहनलाल ने ट्विस्ट के साथ किया खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।