Drishyam 4 Update: सुपरस्टार स्टार मोहनलाल अपनी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। शनिवार को उनकी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर के बाद फैन्स उनकी फिल्म देखने के लिए क्रेजी हो रहे हैं। इसी बीच मोहनलाल ने दृश्यम फ्रेंचाइजी की फिल्म से जुड़ा एक धांसू अपडेट शेयर किया है।
Mohanlal Drishyam 4 Big Update: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अपनी मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, इस बार फिल्म में पिछली दोनों मूवीज के मुकाबले ज्यादा सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलने वाला है। इसी बीच मोहनलाल ने दृश्यम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने जो खुलासा किया है, उसे सुनने के बाद फैन्स का एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गया है। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल...

दृश्यम 3 के बाद Drishyam 4
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो मोहनलाल की दृश्यम 3 बाकी दोनों फ्रेंचाइजी से बेहद अलग और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है। इस बार फिल्म की कहानी में ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे कि दर्शकों का दिमाग घुम जाएगा। इसी बीच जो जोरदार खबर सामने आ रही हैं, उसके हिसाब दृश्यम की कहानी यही खत्म नहीं होगी बल्कि अगली फ्रेंचाइजी भी आ सकती है। मोहनलाल ने खुद इस बात खुलासा किया है। बता दें कि मोहनलाल इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इसी दौरान उन्होंने दृश्यम की चौथी फ्रेंचाइजी पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि यदि दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर सफल होती है तो इसका चौथा और पांचवा पार्ट भी आ सकता है। मोहनलाल की मानें तो दृश्यम 3 का क्लाइमेक्स एकदम अलग होने वाला है। दृश्यम 4-5 पर आए अपडेट के बाद फैन्स और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
ये भी पढ़ें... Drishyam 3: मोहनलाल की दृश्यम 3 का पहला शो कब, रन टाइम कितना और क्या है कहानी? जानें सबकुछ
मोहनलाल की दृश्यम 3 के बारे में
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन पर जोरों से काम चल रहा है। फिल्म को एंटनी पेरुंबवूरन ने प्रोड्यूस किया है। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल के साथ मीना, अनसिबा हसन, ईस्थर अनिल लीड रोल में हैं। फिल्म 21 मई को रिलीज हो रही है। बता दें कि दृश्यम 3 हिट फ्रेंचाइजी दृश्यम का तीसरा पार्ट है। इसके पहले दृश्यम 2013 में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसका दूसरा पार्ट 2021 में आया था, जिसने भी जबरदस्त कमाई की थी। आपको बता दें कि दृश्यम के दोनों पार्ट का हिंदी में भी रीमेक बन चुका है। दोनों पार्ट में अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू लीड रोल में थे। बता दें कि अजय दृश्यम 3 भी लेकर आ रहे हैं, जो इसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... Drishyam 3 में कौन बनी मोहनलाल की 'पत्नी', दोनों की उम्र में कितने साल का फासला?
