Drishyam 3 में कौन बनी मोहनलाल की 'पत्नी', दोनों की उम्र में कितने साल का फासला?
मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 को देखने का हर कोई बेताबी से इंतजार कर रहा है। बता दें कि ये दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसके पहले आई दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस खूब गदर किया था। डायरेक्टर जीतू जोसेफ ये फिल्म 21 मई को आ रही है।

मोहनलाल की दृश्यम 3
21 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म दृश्यम 3 एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर मूवी है, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 9 मई की शाम को रिलीज किया जाएगा।

दृश्यम 3 में मोहनलाल की पत्नी बनी एक्ट्रेस कौन?
दृश्यम 3 मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। शनिवार को रिलीज हो रहे इसके ट्रेलर को देखने से पहले जानते हैं कि मूवी में मोहनलाल की पत्नी का रोल करने वाली एक्ट्रेस कौन है और दोनों की उम्र में कितना अंतर है।
ये भी पढ़ें... Drishyam 3: मोहनलाल की दृश्यम 3 का पहला शो कब, रन टाइम कितना और क्या है कहानी? जानें सबकुछ
कौन है दृश्यम 3 की ये एक्ट्रेस
आपको बता दें कि मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम मीना है। बता दें कि मीना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना एक्टिंग शुरू किया था। उन्होंने 1991 में आई फिल्म En Rasavin Manasile में महज 15 साल की उम्र में लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद वे कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयामल और हिंदी फिल्मों में नजर आईं।
मीना की फिल्मों के बारे में
मीना ने वीरा (1994), नट्टमई (1994), पुत्नंजा (1995), मुथु (1995), अववई शनमुगी (1996), स्नेहम कोसम (1999), रिदम (2000), सिटीजन (2001), स्वाति मुथु (2003) दृश्यम सीरीज (2013, 2021), ब्रो डैडी (2022), आनंदपुरम डायरी (2024) सहित कई फिल्मों काम किया है।
मीना और मोहनलाल की उम्र में अंतर
दृश्यम फ्रेंचाइजी की अभी तक आई दोनों फिल्मों में मीना और मोहनलाल ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं, इसकी तीसरी फिल्म में भी दोनों हैं। फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का रोल प्ले किया है। बता दें कि मीना 49 साल की है। वहीं, मोहनलाल की असली उम्र 65 है। दोनों में उम्र का 16 साल का अंतर हैं।
ये भी पढ़ें... वो इकलौती हीरोइन, जिसकी 1 फिल्म के बने 9 रीमेक, सभी HIT पर हिंदी वाली FLOP
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।