वो इकलौती हीरोइन, जिसकी 1 फिल्म के बने 9 रीमेक, सभी HIT पर हिंदी वाली FLOP
थलापति विजय अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम की जीत के बाद सुर्खियों में हैं। उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णा भी चर्चा में आ गईं हैं। तृषा भी राजनीति में उतरने की सोच रही हैं। वैसे, विजय की पर्सनल लाइफ में मची खलबली की वजह तृषा को ही माना जा रहा है।

इस हीरोइन की फिल्म के बने 9 रीमेक
आपको बता दें कि साउथ एक ऐसी इकलौती हीरोइन है, जिसकी एक फिल्म के 9 रीमेक बने। बॉलीवुड तक ने भी इसे कॉपी किया है। आइए, जानते हैं इस हीरोइन के बारे में...
तृषा कृष्णन की फिल्म के बने रीमेक
आपको बता दें कि वो एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि तृषा कृष्णन है, जिनकी 2005 में आई तेलुगु फिल्म नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना के कई भाषाओं में रीमेक बने। बता दें कि इस फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था।
फिल्म नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना के बारे में
2005 में आई नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना एक तेलुगु भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन प्रभु देवा ने किया था। फिल्म का निर्माण एमएस राजू ने सुमंत आर्ट प्रोडक्शंस के बैनर तले किया था। फिल्म में श्रीहरि, सिद्धार्थ और तृषा लीड रोल में थे। संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया था।
फिल्म नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना के कितने बने रीमेक
आपको बता दें कि फिल्म नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना के 9 रीमेक बने। कन्नड़ में नीनेलो नानले, तमिल में उनाक्कुम एनाक्कुम, बंगाली में ऐज आई लव यू, मणिपुरी में निंगोल थजाबा,उड़िया में सुना चढ़ेई मो रूपा चढ़ेई, पंजाबी में तेरा मेरा की रिश्ता, बांग्लादेशी में निस्साश अमर तुमी, नेपाली में द फ्लैश बैक:फरकेरा हेर्डास और हिंदी में रमैया वस्तावैया नाम से रीमेक बने। हिंदी को छोड़कर सभी भाषाओं की फिल्में हिट रही।
तृषा कृष्णन वर्कफ्रंट
तृषा कृष्णन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 1999 में एक्टिंग करियर शुरू किया था। वे लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं। उनकी अपकमिंग फिल्में करुप्पु, विश्वंभरा और राम हैं। ये सभी फिल्में इसी साल रिलीज होंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।