Pati Patni Aur Woh Do Monday Collection: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर ‘पति पत्नी और वो दो’ ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छी पकड़ दिखाई, लेकिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन तेजी से नीचे आया, हालांकि कुल आंकड़ा अब भी ठीक-ठाक बना हुआ है।

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने रिलीज के पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही थी, लेकिन पहले सोमवार को इसकी रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद घरेलू और ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने एक सम्मानजनक आंकड़ा हासिल कर लिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती दिखा पाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले सोमवार को 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई

‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन लगभग 3.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आंकड़ा रविवार की कमाई के मुकाबले करीब 58.1 प्रतिशत कम रहा। फिल्म ने शुक्रवार को 4 करोड़ रुपए से शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 5.75 करोड़ रुपए पहुंची और रविवार को फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया। लेकिन मंडे टेस्ट में फिल्म की रफ्तार कमजोर पड़ गई।

यह भी पढ़ें : Karuppu Collection Day 4:सूर्या की 'करुप्पु' मंडे टेस्ट में फेल या पास? जानिए चौथे दिन की कमाई

'पति पत्नी और वो दो' ने 4 दिनों कितनी कमाई की?

चार दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 24.84 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।अगर वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें, तो फिल्म ने विदेशों में चौथे दिन करीब 0.75 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन लगभग 4 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई अब करीब 28.84 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है।

‘पति पत्नी और वो दो’ का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन – 4 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन – 5.75 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन – 7.75 करोड़ रुपए
  • चौथा दिन – 3.25 करोड़ रुपए

कुल नेट कलेक्शन – 20.75 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Star Cast Fees: कितना है 'दृश्यम 3' की बजट? स्टार कास्ट ने कितनी-कितनी फीस ली?

15 मई को रिलीज हुई 'पति पत्नी और वो दो'

‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकडेज में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी पकड़ बनाए रख पाती है।