MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Drishyam 3 Star Cast Fees: कितना है 'दृश्यम 3' की बजट? स्टार कास्ट ने कितनी-कितनी फीस ली?

Drishyam 3 Star Cast Fees: कितना है 'दृश्यम 3' की बजट? स्टार कास्ट ने कितनी-कितनी फीस ली?

मोहनलाल की मोस्ट अवैटेड थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म की स्टार कास्ट की फीस, भारी बजट और जॉर्जकुट्टी की वापसी ने फैन्स का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। जानिए फिल्म से जुड़ी हर बड़ी डिटेल।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 18 2026, 06:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
‘दृश्यम 3’ के लिए मोहनलाल ने कितनी फीस ली?
Image Credit : Facebook

‘दृश्यम 3’ के लिए मोहनलाल ने कितनी फीस ली?

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा मोहनलाल की फीस को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस फिल्म के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। कहा जा रहा है कि यह राशि फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों पार्ट्स की तुलना में काफी ज्यादा है। 2013 में रिलीज पहली ‘दृश्यम’ के लिए मोहनलाल को लगभग 5-6 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि ‘दृश्यम 2’ के लिए उनकी फीस 10-12 करोड़ रुपए बताई गई थी। अब फ्रेंचाइजी के पैन इंडिया स्तर पर पॉपुलर होने के बाद उनकी फीस में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
'दृश्यम 3' की बाकी स्टार कास्ट की फीस में भी आया उछाल
Image Credit : Facebook

'दृश्यम 3' की बाकी स्टार कास्ट की फीस में भी आया उछाल

सिर्फ मोहनलाल ही नहीं, फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की फीस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी जॉर्जकुट्टी का रोल निभाने वाली मीना ने इस बार करीब 75 लाख रुपए चार्ज किए हैं। वहीं, अंसिबा हसन, जो फिल्म में अंजू का किरदार निभाती हैं, उन्होंने कथित तौर पर लगभग 1 करोड़ रुपए फीस ली है। दूसरी ओर, एस्थर अनिल की फीस करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : कौन है Sanjay Dutt की यह ऑनस्क्रीन बीवी, जो उनसे 38 साल छोटी, सेट पर बेटा-बेटा कहकर बुलाते थे?

35
'दृश्यम 3' का बजट कितना है?
Image Credit : Facebook

'दृश्यम 3' का बजट कितना है?

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘दृश्यम 3’ के मलयालम वर्जन का बजट करीब 100 करोड़ रुपए रखा गया है। यह आंकड़ा इसे मलयालम सिनेमा की बड़ी फिल्मों में शामिल करता है। ‘दृश्यम’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे सफल थ्रिलर फ्रेंचाइजियों में गिनी जाती है। 2013 में शुरू हुई यह कहानी धीरे-धीरे मलयालम सिनेमा से निकलकर पूरे देश में पॉपुलर हो गई। खासतौर पर कोरोना महामारी के दौरान ओटीटी पर रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने इसे नए दर्शकों तक पहुंचाया।

45
'दृश्यम 3' को सेंसर बोर्ड से कौन-सा सर्टिफिकेट मिला?
Image Credit : Facebook

'दृश्यम 3' को सेंसर बोर्ड से कौन-सा सर्टिफिकेट मिला?

रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC की ओर से फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। फिल्म की कहानी एक बार फिर जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिन पर अब भी एक पुलिस अधिकारी के बेटे के गायब होने का शक बना हुआ है। पिछले दो पार्ट में सस्पेंस, फैमिली ड्रामा और जॉर्जकुट्टी के दिमागी खेल ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। यही वजह है कि तीसरे पार्ट को लेकर भी लोगों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म 21 मई 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Collection Day 17: 'सैराट' को लील गई 'राजा शिवाजी', बनी नं. 1 मराठी फिल्म

55
हिंदी रीमेक ने भी बढ़ाई ‘दृश्यम’ की पॉपुलैरिटी
Image Credit : Facebook

हिंदी रीमेक ने भी बढ़ाई ‘दृश्यम’ की पॉपुलैरिटी

‘दृश्यम’ की पॉपुलैरिटी सिर्फ मलयालम तक सीमित नहीं रही। इस फिल्म के हिंदी, तमिल और तेलुगु रीमेक भी बनाए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। हिंदी वर्जन में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे सितारे नजर आए। पहले पार्ट के हिंदी रीमेक का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। उनके निधन के बाद अभिषेक पाठक ने फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी ‘दृश्यम 3’ इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
मोहनलाल
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
दक्षिण सिनेमा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Peddi Trailer: 3.07 मिनट के ट्रेलर में राम चरण ने मचाया बवाल, एक्शन-इमोशन के साथ दिखा जलवा
Recommended image2
कौन है Sanjay Dutt की यह ऑनस्क्रीन बीवी, जो उनसे 38 साल छोटी, सेट पर बेटा कहकर बुलाते थे बाबा?
Recommended image3
Raja Shivaji Collection Day 17: 'सैराट' को लील गई 'राजा शिवाजी', बनी नं. 1 मराठी फिल्म
Recommended image4
Peddi Star Cast Fees: राम चरण ने वसूली मोटी रकम, जाह्ववी कपूर के हाथ लगी कितनी फीस?
Recommended image5
Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved