Mardaani 3 का बजट कितना और कितनी लंबी है रानी मुखर्जी की फिल्म-इस मामले में NO.1

Published : Jan 18, 2026, 06:55 PM IST

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, हर तरफ बस इसकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर अभी भी ट्रेंड कर रहा है और देखने वाले लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म का बजट, रनटाइम और अन्य अपडेट्स के बारे में बता रहे हैं।

PREV
16
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला हैं। इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा चोपड़ा है। ये मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

26
मर्दानी 3 का रनटाइम कितना?

रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी मर्दानी 3 से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इसका रनटाइम 2 घंटे 10 मिनट 36 सेकंड है। इसका पहला पार्ट 1 घंटे 6 मिनट 30 सेकंड का है। वहीं, दूसरा पार्ट 1 घंटे 4 मिनट 6 सेकंड है।

ये भी पढ़ें... मर्दानी फ्रेंचाइजी के कौन हैं वो 3 भयानक चेहरे, जिनकी दहशत ने हिलाया दिल-दिमाग

36
मर्दानी 3 का कितना है बजट?

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 एक क्राइम-एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी को 75 करोड़ के बजट में तैयार किया है। फिल्म में काम करने रानी को कितनी फीस मिली है, जिसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। 

46
मर्दानी 3 कब होगी रिलीज?

यश राज फिल्म्स की मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर सुपरकॉप शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट रही हैं। पहले ये फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये मूवी 30 जनवरी को रिलीज होगी।

56
मर्दानी फ्रेंचाइजी की सबसे फिल्म मर्दानी 3

आपको बता दें कि मर्दानी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म है मर्दानी 3, जिसकी लंबाई 2.10 घंटे हैं। बता दें कि मर्दानी का रनटाइम 1 घंटे 53 मिनट था। वहीं, मर्दानी 2 की लंबाई 1 घंटे 43 मिनट थी।

66
मर्दानी फ्रेंचाइजी के बारे में

मर्दानी फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसकी पहली फिल्म मर्दानी 2014 में रिलीज हुई थी। 21 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 59.55 करोड़ का कारोबार किया था। इसके डायरेक्टर प्रदीप सरकार थे। वहीं, मर्दानी 2 2019 में रिलीज हुई थी। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के राइटर-डायरेक्टर गोपी पुथरन थे। इसने 67.12 करोड़ कमाए थे और इसका बजट 27 करोड़ था।

ये भी पढ़ें... Mardaani 3 Villain: कौन है मर्दानी 3 की ये खूंखार 'अम्मा', जो भिड़ेगी रानी मुखर्जी से

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories