राजेश खन्ना रातभर में पीते थे 2 बोतल शराब, परवीन बनाती थीं पैग, 80s में होती थीं ऐसी पार्टियां

Published : Jun 13, 2026, 10:50 AM IST
Ranjeet on Rajesh Khanna drinking habits

सार

क्या सचमुच रंजीत ने कभी शराब नहीं पी? क्यों उनके जुहू वाले घर पर रोज सजती थी सितारों की महफिल? क्या रीना रॉय खुद पराठे बनाती थीं और परवीन बाबी पैग तैयार करती थीं? आखिर कौन-कौन से सुपरस्टार वहां पहुंचते थे? और क्या राजेश खन्ना वाकई एक रात में 1-2 बोतल खत्म कर देते थे? रंजीत ने खोले पुराने बॉलीवुड पार्टी कल्चर के कई चौंकाने वाले राज।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रंजीत ने 70 और 80 के दशक के बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छिपी दोस्ती और बेफिक्र जिंदगी की झलक शेयर की है। पर्दे पर खतरनाक विलेन के रूप में पहचान बनाने वाले रंजीत ने बताया कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी, लेकिन उनका जुहू वाला घर फिल्मी सितारों का सबसे पसंदीदा अड्डा था। यहां लगभग हर शाम इंडस्ट्री के बड़े कलाकार जुटते थे और माहौल किसी परिवार की तरह होता था। रीना रॉय, परवीन बाबी, मौसमी चटर्जी और नीतू कपूर जैसी एक्ट्रेसेस भी इन महफिलों का अहम हिस्सा हुआ करती थीं।

फिल्मों में शराब पीने वाला विलेन, असल जिंदगी में था टीटोटलर

रंजीत ने बताया कि फिल्मों में उन्हें अक्सर शराब पीते और सिगरेट पीते हुए दिखाया जाता था, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने कभी शराब नहीं पी। उन्होंने कहा कि उनकी ऑनस्क्रीन छवि और निजी जिंदगी बिल्कुल अलग थी। इसके बावजूद बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनके घर पर होने वाली पार्टियों का हिस्सा बनते थे।

जुहू का घर बना था सितारों का पसंदीदा ठिकाना

रंजीत ने बताया कि उनके माता-पिता दिल्ली में रहते थे, जबकि वह मुंबई के जुहू इलाके में अकेले रहते थे। इसी वजह से उनका घर दोस्तों और कलीग्स के गेट-टू-गेदर का केंद्र बन गया था। ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, 

मेरे माता-पिता दिल्ली में रहते थे और मैं जुहू में रहता था, इसलिए शाम होते ही सभी लोग वहां इकट्ठा हो जाते थे। किसी तरह की झिझक या औपचारिकता नहीं होती थी।" उनके मुताबिक माहौल बेहद घरेलू और अपनापन भरा होता था।

जब रीना रॉय बनाती थीं पराठे और परवीन बाबी संभालती थीं ड्रिंक्स

रंजीत ने उन दिनों की यादें साझा करते हुए बताया कि पार्टियों में आने वाले कलाकार सिर्फ मेहमान नहीं होते थे, बल्कि घर के सदस्य की तरह योगदान भी देते थे। वे कहते हैं, 

रीना रॉय पराठे बनाती थीं, परवीन बाबी पैग तैयार करती थीं, मौसमी चटर्जी मछली बनाती थीं और नीतू कपूर भिंडी बनाती थीं। माहौल बिल्कुल परिवार जैसा होता था।

धर्मेंद्र से लेकर राज कुमार तक, हर बड़ा सितारा पहुंचता था

रंजीत के मुताबिक़, उस दौर के लगभग सभी बड़े एक्टर उनके घर आते थे। उन्होंने कहा, "किसी भी हीरो का नाम ले लीजिए, वह वहां मौजूद होता था।" उन्होंने विशेष रूप से सुनील दत्त, राज कुमार, संजय खान, फिरोज खान, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों का जिक्र किया, जो अक्सर उनकी महफिलों का हिस्सा बनते थे। बातचीत के दौरान रंजीत ने कुछ सितारों की शराब पीने की आदतों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, "राजेश खन्ना जैसे लोग एक रात में एक-दो बोतल तक पी जाया करते थे।" हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उस दौर की पार्टियां सिर्फ शराब तक सीमित नहीं थीं, बल्कि दोस्ती, बातचीत और साथ बिताए गए समय की वजह से खास बनती थीं।

घर में मेहमानों का आना मानते थे भगवान का आशीर्वाद

रंजीत ने बताया कि कई बार वह लगातार कई शिफ्ट में काम करके घर लौटते थे और तब तक पार्टी शुरू हो चुकी होती थी। इसके बावजूद उन्हें कभी परेशानी नहीं होती थी। उन्होंने कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता था। मेरा विश्वास था कि जिस घर में मेहमानों का स्वागत होता है, वह घर भगवान की कृपा से धन्य होता है।"यही सोच उनके घर को बॉलीवुड की सबसे चर्चित महफिलों में से एक बनाती थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

15 साल बाद फिर चला 'हॉन्टेड' का जादू, मिथुन के बेटे की फिल्म ने पहले दिन कई मूवीज को पछाड़ा!
Bharat Bhagya Vidhata Collection Day 1: कंगना रनौत की मूवी की हालत खराब, पहले दिन बस इतने पर सिमटी