
Dhurandhar 2 Ranveer Singh Boxoffice King: कोविड के बाद रणवीर सिंह का करियर शुरुआत में थोड़ा कमजोर रहा, लेकिन ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने उनकी किस्मत पूरी तरह पलट दी। ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में ऐतिहासिक कमाई करते हुए 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। अब ‘धुरंधर 2’ भी बड़ी सफलता बनकर उभरी है और रिलीज के सिर्फ 8 दिनों में ही करीब 1100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। इसी के साथ रणवीर सिंह ने पोस्ट-कोविड दौर में 3000 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।
रणवीर सिंह की पोस्ट-कोविड पारी की शुरुआत फिल्म ‘83’ से हुई, जिसने 184.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद ‘जयेशभाई जोरदार’ आई, जिसने 24.1 करोड़ रुपये कमाए। फिर ‘सर्कस’ रिलीज हुई, जिसका कलेक्शन 39.6 करोड़ रहा। उनकी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 348.89 करोड़ रुपये कमाए।
रणवीर की पांचवीं फिल्म ‘धुरंधर’ रही, जिसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1354.84 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके बाद आई ‘धुरंधर 2’, जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 8 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने 1088.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और यह आगे भी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।
रणवीर सिंह की इन 6 फिल्मों का कुल कलेक्शन 3039.99 करोड़ रुपये हो गया है। अगर ‘धुरंधर 2’ इसी तरह चलती रही, तो वह जल्द ही 4000 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकते हैं।
3039.99 करोड़ रुपये के साथ रणवीर सिंह कोविड के बाद 3000 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले पहले इकलौते भारतीय स्टार बन गए हैं। उन्होंने शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है, जिनका कुल कलेक्शन 2704.07 करोड़ रुपये है। वहीं Prabhas 2393.29 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कमाई को देखते हुए यह माना जा रहा है कि रणवीर सिंह जल्द ही 4000 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकते हैं। उनकी यह सफलता बताती है कि मजबूत कंटेंट और सही फिल्मों का चुनाव कितना अहम होता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।