Don 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह ने खरीदी नई कार, कीमत कई स्टार्स की फीस से ज्यादा

Published : Jun 15, 2026, 05:25 PM IST
ranveer singh buy new ferrari 296 GTB worth 6 36 crore don 3 vivad ke beech dhurandhar star new car

सार

Ranveer Singh New Car: रणवीर सिंह ने कौन सी नई कार खरीदी है? ये कार कितनी तेजी से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है? रणवीर सिंह के पास और कौन-कौन सी लग्जरी कारें हैं? 

रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर के बाद से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस फिल्म के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया। धुरंधर के हल्ले के बीच रणवीर फिल्म डॉन 3 के विवाद की वजह से चर्चा में आए। खबरों की मानें तो उन्हें बैन तक करने का फैसला लिया है। अब एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वे अपनी नई कार के कारण चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने हाल ही में एक नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत कई बॉलीवुड स्टार्स की फीस से ज्यादा है। आइए, जानते हैं इसके बारे में डिटेल में...

रणवीर सिंह ने खरीदी नई चमचमाती कार

रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म Don 3 को लेकर चल रहे विवाद की वजह से चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने एक नई लग्जरी सुपरकार खरीदकर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने Ferrari 296 GTB खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 6.36 करोड़ है। शानदार शेड वाली ये स्लीक ब्लैक फरारी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। दरअसल, उनकी नई फरारी कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि रणवीर के गैराज में पहले से ही कई लग्जरी ब्रांड्स की कारें खड़ी है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनके पास जीएमसी हमर ईवी 3एक्स (4.57 करोड़), रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी LWB ( 4.74 करोड़), लैम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल (3 करोड़), मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 (4.10 करोड़), एस्टन मार्टिन रैपिड S (3.29 करोड़) और जगुआर XJ L (1.11 करोड़) हैं।

 

डॉन 3 विवाद

रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 को लेकर लगातार चर्चा में है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने फिल्म से रणवीर के हटने के बाद उनके खिलाफ जारी असहयोग का निर्देश वापस ले लिया था। ये फैसला तब लिया गया जब प्रोड्यूसर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने कथित तौर पर शिकायत दर्ज कराई कि एक्टर के फिल्म छोड़ने से प्रोजेक्ट को लगभग 45 करोड़ का नुकसान हुआ है। डॉन फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर सीरीज में से एक है। शाहरुख खान के पिछली दो फिल्मों में लीड रोल निभाने के बाद 2023 में डॉन 3 की घोषणा की गई, जिसमें रणवीर ने ये आइकॉनिक रोल संभाला और कियारा आडवाणी लीड रोल में थी। हालांकि, कियारा ने प्रेग्नेंसी के कारण पहले ही  फिल्म छोड़ दी थी और बताया गया था कि इसमें कृति सेनन की एंट्री हुई है।

रणवीर सिंह वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह आखिरी बार धुरंधर: द रिवेंज में नजर आए थे, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई, जबकि इसका पहला भाग 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुआ था। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार शामिल थे। रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की बात करे तो वे प्रलय, द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा और आदित्य धर की अगली फिल्म में नजर आएंगे।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

संचिता उगले ही नहीं, TV की ये 5 एक्ट्रेस कर चुकी हैं सुसाइड, सबका सच दर्दनाक
'ग़दर 3' पर बड़ी अपडेट, सनी देओल के साथ यह दिग्गज एक्टर आएगा नज़र? जानिए कब शुरू होगी शूटिंग