रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की साथ वाली 5 फिल्में, कितनी HIT कितनी FLOP?

Published : Mar 10, 2026, 06:30 PM IST

रणवीर सिंह धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म की रिलीज का फैन्स बेताबी से इंतजार रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है। ये फिल्म 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। 

PREV
16
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की साथ वाली फिल्में

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में साथ में 5 फिल्मों में काम किया। आइए, जानते हैं दोनों की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा, कितनी हिट रही और कितनी फ्लॉप।

26
फिल्म राम लीला

2013 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसने 201.4 करोड़ का कलेक्शन किया।

ये भी पढ़ें... सबसे बड़ी ओपनिंग वाली 5 स्पाई थ्रिलर फिल्में, क्या Dhurandhar 2 सबको पछाड़ बनाएगी नया रिकॉर्ड?

36
फिल्म बाजीराव मस्तानी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। इसमें 356.2 करोड़ का बिजनेस किया था।

46
फिल्म पद्मावत

2018 में आई फिल्म पद्मावत में भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। इस फिल्म को रिलीज से पहले काफी विवाद झेलना पड़ा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये धुरंधर रही थी। इसने 572 करोड़ का बिजनेस किया था।

56
फिल्म 83

2021 में आई रणवीर-दीपिका की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई, जितनी की उम्मीद थी। इसने 193.73 करोड़ कमाए थे।

66
फिल्म सिंघम अगेन

2024 में आई फिल्म सिंघम अगेन में भी रणवीर-दीपिका नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब दम दिखाया और इसने 389.64 करोड़ का कारोबार किया था।

ये भी पढ़ें... Most Expensive Songs: 8 सबसे महंगे गाने, No.1 पर नहीं है आमिर-शाहरुख का सॉन्ग

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories