Salman Khan Upcoming Movies: धूम मचाने आ रहीं सलमान खान की ये 9 फ़िल्में, 2 इसी साल होंगी रिलीज

Published : Mar 10, 2026, 04:54 PM IST

सलमान खान उन स्टार्स में शामिल हैं, जिनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। पिछली बार उन्हें 2025 में आई 'सिकंदर' में देखा गया था, जो फ्लॉप रही थी। आगे उनकी कई फ़िल्में कतार में हैं। जानिए Salman Khan Upcoming Movies के बारे में...

PREV
16
1. राजा शिवाजी

रिलीज डेट : 1 मई 2026

छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन रितेश देशमुख ने किया है। फिल्म में रितेश का लीड रोल भी है। जबकि सलमान खान का इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस होगा। वे फिल्म में जीवा माहता के रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेस्ज मांजरेकर, सचिन खेड़ेकर, भाग्यश्री, जीतेन्द्र जोशी, अमोल गुप्ते, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।

26
2. बैटल ऑफ़ गलवान

रिलीज डेट : 17 अप्रैल 2026

यह 20 जून 1990 को गलवान क्षेत्र में भारतीय और चीनी ट्रूप्स के बीच झड़प पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह की भी अहम् भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan को मिली नई फिल्म, रोल से लेकर शूटिंग तक सबका हो गया खुलासा!

36
3. डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली की अनाम फिल्म

रिलीज डेट : ईद 2027

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली की अपकमिंग पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म साइन की है। इस फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि अप्रैल 2026 में सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे।

46
4. डायरेक्टर जोड़ी राज-डीके की अनाम फिल्म

रिलीज डेट : फिलहाल तय नहीं

हाल ही में ऐसी ख़बरें आई हैं कि सलमान खान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के साथ एक सुपरहीरो फिल्म कर रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस और राज निदिमोरू की पत्नी सामंथा रुथ प्रभि दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें : Sunny Deol Film Lahore 1947 पर आमिर खान ने दी बड़ी अपडेट, बताया नाम बदलने का सच

56
5. किक 2

रिलीज डेट : फिलहाल तय नहीं (संभवतः 2017)

दिसंबर 2025 में खुद सलमान खान ने 'किक ' की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था, "फिलहाल मैं किक 2 कर रहा हूं।" साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। यह 2014 में आई 'किक' की सीक्वल है।

66
6. इन 4 फिल्मों में भी नज़र आएंगे सलमान खान

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के खाते में 'द बुल' है, जिसका निर्माण करन जौहर कर रहे हैं। यह फिल्म ऑपरेशन कैक्टस पर बेस्ड होगी। वे कॉप ड्रामा 'दबंग 4' में दिखेंगे, जिसे अरबाज़ खान बना रहे हैं। उन्हें डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'मिशन चुलबुल सिंघम' में अजय देवगन के साथ देखा जाएगा। उनके खाते में शाहरुख़ खान के साथ YRF Spy Universe की अगली फिल्म 'टाइगर Vs पठान' भी है। लेकिन ख़बरों की मानें तो इसे आदित्य चोपड़ा ने फिलहाल होल्ड पर डाल दिया है। ये सभी फ़िल्में आने वाले सालों में रिलीज हो सकती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories