Sunny Deol Film Lahore 1947 पर आमिर खान ने दी बड़ी अपडेट, बताया नाम बदलने का सच
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'Lahore 1947' को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि इसका नाम बदलकर 'Batwara 1947' कर दिया गया है। अब फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है। पढ़ें Lahore 1947 Title Change Truth…

'Lahore 1947' का नाम बदलने की खबर!
पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर चर्चा थी कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की सनी देओल स्टारर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' का नाम बदलकर 'बटवारा 1947' कर दिया गया है। सोशल मीडिया और फिल्म सर्कल में यह खबर तेजी से वायरल हो गई, जिससे फैंस के बीच भी कन्फ्यूजन पैदा हो गया।
आमिर खान ने 'लाहौर 1947' के नाम को लेकर क्या कहा?
जब 'लाहौर 1947' के टाइटल बदलने की खबर के बारे में फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान से पूछा गया तो उन्होंने इस पर हंसते हुए रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "यह आपने कहां सुना? नहीं, हमारी फिल्म का टाइटल नहीं बदला है। अभी इसका नाम 'लाहौर 1947' ही है और मैं चाहता हूं कि यही नाम बना रहे।"
यह भी पढ़ें : 167 मिनट की धुरंधर कॉमेडी फिल्म, जिसके बने 9 रीमेक, 6 बार तो बॉलीवुड ने ही की नक़ल!
क्यों उठे 'लाहौर 1947' के टाइटल पर सवाल
दरअसल, कुछ लोगों का मानना था कि पाकिस्तान के शहर लाहौर के नाम पर बनी फिल्म को भारतीय दर्शक उतना पसंद नहीं करेंगे। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि फिल्म का नाम बदलकर 'बटवारा 1947' किया जा सकता है।
'लाहौर 1947' पर विवाद की असली वजह कुछ और
'लाहौर 1947' के नाम को लेकर असली मुद्दा कुछ और बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्ममेकर सुनील दर्शन के पास 'लाहौर' टाइटल के अधिकार हैं। फिलहाल इस मामले में बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा।
यह भी पढ़ें : 160 मिनट की वो फिल्म, जो अमिताभ बच्चन ने छोड़ी, अनिल कपूर ने लपकी और बन गई ब्लॉकबस्टर!
क्या है 'लाहौर 1947' की कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म 'लाहौर 1947' की कहानी असगर वजाहत के फेमस नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या' पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में सनी देओल, शबाना आज़मी और प्रिटी जिंटा जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।