Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही

Published : Feb 03, 2026, 11:32 AM IST

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से उनका नया लुक रिवील किया गया है। लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर गदर मच गया। फैन्स लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। कईयों का कहना है कि उनसे फिल्म का देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। बता दें कि इसके डायरेक्टर आदित्य धर हैं।

PREV
17
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म के साथ ही मेकर्स द्वारा घोषणा कर दी गई थी कि इसका दूसरा पार्ट भी आ रहा है। वहीं, अब धुरंधर 2 से सामने आए रणवीर के लुक ने हिलाकर रखा दिया। फैन्स लगातार इसपर कमेंट्स कर रहे हैं। 

27
रणवीर सिंह का धुरंधर 2 लुक देख क्या बोले लोग

रणवीर सिंह का फिल्म धुरंधर 2 का लुक देखकर पुनीत राज नाम के यूजर ने लिखा- इंतजार नहीं हो रहा है। शिल्पा शेट्टी ने लिखा- आग लगा दी। जयराज नाम के यूजर ने लिखा- अब होगी असली तबाही। जेवियर नाम के यूजर ने लिखा- धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ा कसाईनुमा होता है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Teaser से पहले छाया फिल्म का नया पोस्टर, रणवीर सिंह के खतरनाक लुक ने बढ़ाया सस्पेंस

37
धुरंधर 2 लुक ने मचाई तबाही

धुरंधर 2 से सामने आए रणवीर सिंह के लुक पर शोएब खान नाम के यूजर ने लिखा- ये तूफान नहीं तबाही है। प्रतीक मोदी नाम के यूजर ने लिखा- अब मौसम बिगड़ने वाला है। ज्योति सेन नाम की यूजर ने लिखा- टीजर देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। फिर आग लगने वाली है।

47
धुरंधर 2 की हो रही यश की फिल्म टॉक्सिक से तुलना

रणवीर सिंह का धुरंधर 2 लुक देख कई फैन्स साउथ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से तुलना कर रहे हैं। दरअसल, दोनों ही फिल्में 19 मार्च को एक साथ रिलीज हो रही हैं। अमोल भास्कर नाम के यूजर ने लिखा- रॉकी भाई का क्या होगा। जतिन दुबे नाम के यूजर ने लिखा- टॉक्सिक के लिए सबसे बड़ा खतरा। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। 

57
कब आएगा धुरंधर 2 का टीजर

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर 2 का पोस्टर शेयर कर बताया कि मूवी का टीजर मंगलवार को 12.12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है। धुरंधर: द रिवेंज, टीजर आज दोपहर 12:12 बजे जारी। 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

67
धुरंधर 2 स्टार कास्ट

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, मानव गोविल, दानिश पोद्दार, नवीन कौशिक लीड रोल में होंगे। बताया जा रहा है अक्षय खन्ना भी इसमें नजर आ सकते हैं। इसे जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोजके बैनर तले बनाया गया है। इसके प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर हैं।

77
फिल्म धुरंधर के बारे में

फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ जोरदार धमाका किया। लगातार मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर तरीके से कमाई की। फिल्म की रिलीज को 59 दिन हो गए है और इसने वर्ल्डवाइड 1428 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

ये भी पढ़ें... The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories