- Home
- Entertainment
- The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर
रियलिटी शो द 50 शुरू हो चुका है। रविवार को हुए शो के प्रीमियर में जबरदस्त गदर देखने को मिला। वहीं, टास्क के बाद एक कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट भी कर दिया गया। शो शुरू होने के मौके पर आपको इसमें शामिल सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

तेजस्वी मदिवाड़ा
तेजस्वी मदिवाड़ा द 50 का हिस्सा हैं। वे साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और मॉडल हैं। तेजस्वी शो की सबसे अमीर कंटेस्टेंट हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे 130 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
करन पटेल
टीवी के मोस्ट फेमस स्टार्स में से एक करन पटेल भी रियलिटी शो द 50 नजर आ रहे हैं। बात उनकी संपत्ति की करें तो वे 55 करोड़ के मालिक हैं। बता दें कि करन कई हिट सीरियल का हिस्सा रहे हैं।
ये भी पढ़ें... The 50 में पहले दिन महायुद्ध, टास्क में भिड़े 2 धुरंधर और एक का हुआ गेम ओवर
सपना चौधरी
रियलिटी शो द 50 में हरियणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी भी नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो सपना के पास 50 करोड़ की संपत्ति है।
प्रिंस नरूला
टीवी के कई रियलिटी शोज के विनर रह चुके प्रिंस नरूला भी द 50 में अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिंस 45 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
श्रुतिका अर्जुन
श्रुतिका अर्जुन ने तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। वे टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी है। श्रुतिका भी द 50 की कंटेस्टेंट हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 42 करोड़ की संपत्ति है।
मिस्टर फैसु
मिस्टर फैसु का असली नाम फैजल शेख है। वे सोशल मीडिया इन्फलुएंसर है। द 50 के कंटेस्टेंट मिस्टर फैसु 41 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। बता दें कि फैसु भी द 50 का हिस्सा हैं।
कृष्णा श्रॉफ
सुपरस्टार जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ भी रियलिटी शो द 50 की कंटेस्टेंट हैं। खबरों की मानें तो कृष्णा 41 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।
सिद्धार्थ भारद्वाज
सिद्धार्थ भारद्वाज एक वीजे, मॉडल, एक्टर और रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 2 के विजेता रहे हैं। सिद्धार्थ भी द 50 में नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि वे 41 की संपत्ति की मालिक हैं।
ये भी पढ़ें... मर्डर, माइंड गेम-सस्पेंस! OTT की वो 5 क्राइम थ्रिलर जो झन्ना दे माथा, IMDb रेटिंग भी जोरदार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।