Ranveer Singh की मोस्ट अवेटेड फिल्म Dhurandhar The Revenge की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मच गई है। अभी सिर्फ पेड प्रीव्यूज के टिकट बिक रहे हैं। लेकिन पहले ही दिन लाखों टिकट बिक गए और फिल्म ने करोड़ों रुपए की कमाई कर डाली।
Dhurandhar The Revenge की एडवांस बुकिंग शनिवार 7 मार्च 2026 से शुरू हो गई। निर्देशक Aditya Dhar ने ट्रेलर रिलीज के साथ ही 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यूज के लिए टिकट बुकिंग खोलने का ऐलान किया।
25
देशभर में कितने शोज के लिए हो रही 'धुरंधर 2' की बुकिंग?
ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के पेड प्रीव्यूज के लिए देशभर में 6683 शो रखे गए हैं। इनमें से 6456 शो हिंदी वर्जन के हैं, जबकि 227 शो कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जनों के लिए तय किए गए हैं।
पहले दिन 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यूज के कितने टिकट बिके?
रिपोर्ट के मुताबिक 18 मार्च के पेड प्रीव्यूज के लिए पहले 24 घंटे से भी कम समय में 1,35,102 टिकट ऑनलाइन बिक चुके हैं। वर्जन वाइज टिकट बिक्री इस प्रकार रही:-
हिंदी वर्जन – 1,28,953 टिकट
कन्नड़ वर्जन – 80 टिकट
तेलुगु वर्जन – 2,089 टिकट
तमिल वर्जन – 3,842 टिकट
मलयालम वर्जन – 138 टिकट
45
एडवांस बुकिंग से कितनी हुई 'धुरंधर 2' की कमाई?
पेड प्रीव्यूज की एडवांस बुकिंग से ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने पहले 24 घंटे से भी कम समय में लगभग 8.47 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। सभी वर्जनों से हुई कमाई इस प्रकार है:-
हिंदी – ₹8,35,84,090.71
कन्नड़ – ₹28,100
तेलुगु – ₹5,39,622
तमिल – ₹4,93,527.35
मलयालम – ₹42,939
बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा ब्लॉक सीट्स के बिना है। अगर ब्लॉक सीट्स को भी शामिल कर लिया जाए तो फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई लगभग ₹13.25 करोड़ तक पहुंच जाती है।
18 मार्च 2026 को पेड प्रीव्यूज के बाद 'धुरंधर : द रिवेंज' को 19 मार्च को पूरी तरह रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' की सीक्वल है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म को जियो स्टूडियोज और आदित्य धर के B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।