Dhurandhar The Revenge का तूफ़ान, एडवांस बुकिंग से कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Published : Mar 16, 2026, 08:50 AM IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग तूफानी रफ़्तार से हो रही है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म का यह कलेक्शन एडवांस बुकिंग में बिके टिकटों से हुआ है।

PREV
15
'धुरंधर : द रिवेंज' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग कितनी हुई?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर 2' के पहले दिन यानी 19 मार्च के लिए अब तक 6.1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। 10 हजार से ज्यादा शोज के लिए यह बुकिंग हुई है। इससे इस फिल्म ने 22.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, यह आंकड़ा ब्लॉकसीट्स के साथ हैं। अगर इन्हें हटा दिया जाए तो ओपनिंग डे के लिए फिल्म की कमाई 14.41 करोड़ रुपए हो गई है।

25
'धुरंधर 2' की वर्जन वाइज एडवांस बुकिंग कितनी-कितनी हुई?

अगर 'धुरंधर : द रिवेंज' की वर्जन वाइज एडवांस बुकिंग की बात करें तो सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी वर्जन ने किया है। दूसरे नंबर पर तेलुगु और फिर तमिल वर्जन है। देखें वर्जन वाइज एडवांस बुकिंग की पूरी रिपोर्ट:-

हिंदी वर्जन (नॉर्मल+ डॉल्बी सिने+आईमैक्स 2D वर्जन) : 14.12 करोड़ रुपए

  • कन्नड़ वर्जन : 1800 करोड़ रुपए
  • तेलुगु वर्जन : 1782454 करोड़ रुपए
  • तमिल वर्जन : 1042938.85 करोड़ रुपए
  • मलयालम वर्जन : 35524.2 करोड़ रुपए

टोटल कलेक्शन : 14.41 करोड़ रुपए (बिना ब्लॉक सीट)

ब्लॉक सीट के साथ : 22.7 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Dhurandhar : The Revenge Paid Previews में बड़ा ट्विस्ट! इस मामले में लगेगा ऑडियंस को झटका

35
पेड प्रीव्यूज में भी 'धुरंधर : द रिवेंज' का बड़ा धमाका

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यूज में भी बड़ा धमाका किया है। 18 मार्च 2026 को होने जा रहे इन प्रीव्यूज से इस स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म ने 37.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अभी भी इन प्रीव्यूज के लिए दो दिन का वक्त बाकी है।

45
'धुरंधर : द रिवेंज' ओवरसीज एडवांस बुकिंग भी बेहद हाई

2025 में आई ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर 2' ने ओवरसीज मार्केट में एडवांस बुकिंग में झंडे गाढ़े हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विदेशों में पहले वीकेंड के लिए इस फिल्म का प्री-सेल बिजनेस लगभग 60 करोड़ रुपए हो चुका है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar पर भड़के नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी? कह डाली ऐसी बात कि फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

55
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 100 करोड़ के पार हुई

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर : द रिवेंज' ने प्री-सेल बिजनेस से दुनियाभर में लगभग 119.81 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह कलेक्शन ब्लॉक सीट को मिलाने के बाद है। इसके अलावा इसमें ब्लॉक सीट्स के आंकड़े भी शामिल किए गए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories