Dhurandhar 2 Advance Booking: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड चकनाचूर, कमाई 130 करोड़ पार

Published : Mar 17, 2026, 09:31 AM IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की रफ़्तार से बढ़ रही है। अभी तो फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है, बावजूद इसके यह 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

PREV
15
'धुरंधर 2' के प्रीमियर ने बटोरे 'बॉर्डर 2' के पहले दिन से ज्यादा

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर : द रिवेंज' के प्रीमियर ने ही इतना कलेक्शन कर लिया है कि सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की पहले दिन की कमाई इससे पीछे छूट गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के पेड प्रीव्यूज ने 40.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। पेड प्रीव्यू से इतनी भारी भरकम रकम बटोरने वाली यह पहली इंडियन फिल्म है।

25
'बॉर्डर 2' ने पहले दिन कितनी कमाई की थी?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन लगभग 32.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सनी देओल स्टारर इस फिल्म के पहले दिन का आंकड़ा 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू की कमाई से काफी पीछे छूट चुका है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge का तूफ़ान, एडवांस बुकिंग से कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

35
पहले दिन के लिए 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग कितनी हुई

पहले दिन यानी 19 मार्च के लिए 'धुरंधर : द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग 29.02 करोड़ रुपए की हो चुकी है। हालांकि, यह ब्लॉक सीट के साथ है। अगर बिना ब्लॉक सीट के देखें तो यह आंकड़ा 20.66 करोड़ रुपए है। यह कमाई उन सभी 5 भाषाई वर्जनों (हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम) से हुई है, जिनमें इसे रिलीज किया जा रहा है।

45
वर्ल्डवाइड 130 करोड़ रुपए से ज्यादा हुआ 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

'धुरंधर ' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म के प्री-सेल्स से यह आंकड़ा 130 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इसमें पेड प्रीव्यूज, पहले दिन और ओवरसीज मार्केट में हुई एडवांस बुकिंग की कमाई शामिल है। फिल्म ने ओवरसीज में पहले वीकेंड के लिए 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस बुकिंग दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar के मेकर्स ने पाकिस्तानी को क्यों दिए लाखों रुपए? 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले बड़ा खुलासा

55
'धुरंधर' के ओपनिंग वीकेंड के करीब 'धुरंधर 2' का प्री-सेल्स बिजनेस

अगर 'धुरंधर :द रिवेंज' की तुलना इसके पहले पार्ट से की जाए तो यह 'धुरंधर' के पहले वीकेंड के करीब पहुंच गया है। 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने पहले वीकेंड वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 158 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 'धुरंधर : द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग फुल स्विंग में चल रही है और अभी इसकी रिलीज में दो दिन का वक्त है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म का प्री-सेल्स बिजनेस 158 करोड़ रुपए के पार पहुंच सकता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories