
'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2: The Revenge) 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के कई हफ्तों बाद भी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मूवी बॉक्स पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोग अब इस मूवी के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मूवी दोबारा देख सकें। हालांकि दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। फिल्म की इस शानदार कमाई की वजह से इसके OTT रिलीज प्लान में बदलाव किया गया है। आमतौर पर बड़ी फिल्मों को थिएटर में करीब 8 हफ्ते का समय दिया जाता है, ताकि उनकी कमाई प्रभावित न हो।
फिल्म के डिजिटल राइट्स JioHotstar के पास हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म मई 2026 के आखिरी हफ्ते या जून 2026 के पहले हफ्ते में OTT पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।
OTT रिलीज में देरी की मुख्य वजह फिल्म की लगातार अच्छी कमाई और आईपीएल (Indian Premier League 2026) है। IPL के दौरान बड़ी फिल्म रिलीज करने से व्यूअरशिप पर असर पड़ सकता है, इसलिए मेकर्स इसे टूर्नामेंट खत्म होने के बाद रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल राइट्स करीब ₹120-150 करोड़ में बेचे गए हैं। पहले पार्ट के मुकाबले इस बार मेकर्स ने ज्यादा कीमत पर डील की है, क्योंकि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद थी।
बॉक्स ऑफिस पर सुनामी: 75 की उम्र में भी 'थलाइवा' का जलवा, 5 महीने में 2 बड़े धमाके!
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ( Aditya Dhar) ने किया है। इसमें रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट के रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। बड़े-छोटे कलाकार को इस मूवी ने एक अलग पहचान दिलाई है। इस मूवी ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह 21 दिन में विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है। शाहरुख़ खान की 'जवान' अब टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गई है।
इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने विदेशों में उड़ाईं 'जवान' की धज्जियां, Top 5 की लिस्ट से SRK की फिल्म Out!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।