बॉलीवुड डेब्यू रहा फ्लॉप, अब राशा थडानी महेश बाबू के भतीजे के साथ साउथ में आजमाएंगी किस्मत

Published : Jul 28, 2026, 10:00 AM IST

'आजाद' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब साउथ फिल्म 'श्रीनिवासा मंगापुरम' से नई शुरुआत करेंगी। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू के भतीजे कृष्णा घट्टामानेनी नजर आएंगे। फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में लगेगी।

PREV
15

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने पिछले साल फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी नजर आए थे। हालांकि बड़े बैनर और स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बावजूद राशा के करियर की रफ्तार नहीं थमी और अब वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।

25

'आजाद' से किया था बॉलीवुड डेब्यू

राशा थडानी ने फिल्म 'आजाद' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।

35

अब साउथ फिल्मों में रखेंगी कदम

बॉलीवुड में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने के बाद रवीना टंडन की लाडली राशा  ने साउथ की फिल्म 'श्रीनिवासा मंगापुरम' साइन की है। इस फिल्म के जरिए वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी नई शुरुआत करेंगी।

45

महेश बाबू के भतीजे के साथ बनेगी जोड़ी

'श्रीनिवासा मंगापुरम' में राशा के अपोजिट कृष्णा घट्टामानेनी नजर आएंगे, जो सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे हैं। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड में राशा ने अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ डेब्यू किया था और अब साउथ में वह महेश बाबू के भतीजे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Govinda का बेटा कर रहा 'सैयारा' से बेहतर फिल्म! तलाक की ख़बरों के बीच पत्नी सुनीता का खुलासा

55

30 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

राशा थडानी और कृष्णा घट्टामानेनी की फिल्म 'श्रीनिवासा मंगापुरम' 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म राशा के करियर के लिए नई शुरुआत साबित होगी। फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो गया है। जिसमें राशा बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। कृष्णा घट्टामानेनी के साथ उनकी जोड़ी परफेक्ट लग रही है।

इसे भी पढ़ें: राशा थडानी इंस्पायर्ड लहंगा, Gen Z गर्ल्स महफिल में बिखेंगे जलवा-5 खास डिजाइन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories