'तुम दुनिया की सबसे बदसूरत औरत हो...', पति की ये बात सुन टूट गई थीं 'सविता विरानी'

Published : Jul 25, 2026, 09:40 AM IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम अपरा मेहता ने खुलासा किया कि पति दर्शन जरीवाला ने उनसे कहा था, 'मुझे तुमसे प्यार नहीं रहा, तुम सबसे बदसूरत हो।' दोनों 20 साल से अलग रह रहे हैं।

PREV
15

टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सविता विरानी का यादगार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अपरा मेहता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अलग रह रहे पति और मशहूर एक्टर दर्शन जरीवाला के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। अपरा ने बताया कि दोनों पिछले 20 साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे हैं, लेकिन आज भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान कायम है।

25

'तुमसे प्यार खत्म हो गया है'

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में अपरा मेहता ने बताया कि उनकी शादी की सालगिरह के दिन वह अमेरिका में थीं। उन्होंने दर्शन जरीवाला को फोन किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें जरूरी बात करनी है। भारत लौटने के बाद दर्शन ने उनसे कहा, 'हमें अलग हो जाना चाहिए। मुझे अब तुमसे प्यार नहीं रहा। मैं तुम्हें पसंद नहीं करता और तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत महिला हो।'

35

बात सुनकर भी शूटिंग पर चली गईं

अपरा ने बताया कि उस वक्त वह अमेरिका से लौटकर सीधे शूटिंग पर पहुंची थीं। पूरी रात की जर्नी की वजह से बेहद थकी हुई थीं और सेट पर बार-बार झपकी लग रही थी। दोपहर में जब उन्हें होश आया, तब उन्हें एहसास हुआ कि दर्शन ने आखिर उनसे क्या कह दिया था। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उनके पति ऐसा भी कह सकते हैं। उन्होंने बताया कि उस वक्त मैं पूरी तरह टूट गई थी।

45

20 साल से रह रहे हैं अलग

एक्ट्रेस ने बताया कि एक दिन दर्शन घर छोड़कर चले गए और फिर कभी वापस नहीं आए। हालांकि उन्होंने कहा कि वह घर आज भी दोनों का है और उसके दरवाजे हमेशा खुले हैं। अपरा का कहना है कि अगर दर्शन कभी लौटना चाहें तो उनका स्वागत होगा, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि शायद ऐसा कभी न हो। अपरा मेहता ने कहा कि अलग रहने के बावजूद दोनों के बीच सम्मान और अपनापन बना हुआ है। उन्होंने कहा, 'हम आज भी एक-दूसरे की बात अधूरी छोड़ दें तो दूसरा उसे पूरा कर सकता है। वह मेरे जैसा कोई नहीं ढूंढ पाएंगे और मैं भी उनके जैसा कोई नहीं ढूंढ पाऊंगी।' बता दें कि अपरा और दर्शन की एक बेटी है, जिसका नाम खुशाली जरीवाला है।

इसे भी पढ़ें:'डायरेक्टर संग सोने का दबाव बनाया', आमिर खान के सौतेले भाई पर इस एक्ट्रेस ने लगाएं गंभीर आरोप

55

'सविता विरानी' से मिली घर-घर पहचान

अपरा मेहता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सविता विरानी का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई। उन्होंने इंटरव्यू में यह भी कहा कि असल जिंदगी में वह बेहद हंसमुख हैं, जबकि सविता का किरदार ग्रे शेड वाला था, जिसे निभाना उनके लिए एक अलग अनुभव रहा।

और पढ़ें: 'जो डर गया वो मर गया'....आखिर सलमान खान ने रात 3 बजे क्यों किया ऐसा पोस्ट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories