बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर जिम की 2 तस्वीरें शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया। बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए भाई जान ने जो कैप्शन दिया, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया। आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ लिखा।
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जिम से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन और मस्कुलर फिजीक साफ नजर आ रही है। शनिवार सुबह (3 बजे) वर्कआउट के बाद शेयर की गई इन तस्वीरों में सलमान शर्टलेस होकर मिरर सेल्फी देते दिखे। उनके रिप्ड एब्स, टोंड बॉडी और मजबूत बाइसेप्स ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
क्रिप्टिक कैप्शन ने बढ़ाई उत्सुकता
तस्वीरों के साथ सलमान खान ने एक रहस्यमयी कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "Salman Khan dar gaya... Hmmm, jo dar gaya, woh mar gaya." इस कैप्शन ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। कई यूजर्स इसे उनके आलोचकों के लिए करारा संदेश मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि सलमान ने अपने अंदाज में ट्रोल्स को जवाब दिया है।
कैप्शन में छुपा है पिता सलीम खान की कहानी
सलमान खान ने जो कैप्शन दिया है, वो एक डायलॉग है। जिसे उनके पिता सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखा था। यह डायलॉग फिल्म 'शोले' का है, जो 1975 में रिलीज हुआ था।
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट वाले पोस्ट के बाद बढ़ी चर्चा
हाल ही में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर किए गए पोस्ट की वजह से सलमान खान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे। उनके बयान पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनके पोस्ट की सराहना की, जबकि कई यूजर्स ने इसे उनकी फिल्मों और निजी जिंदगी से जोड़ते हुए आलोचना भी की।
और पढ़ें: पीपर लीक की वजह से दो बार देना पड़ा NEET Exam, प्रोटेस्ट के बीच छलका एक्ट्रेस का दर्द
ट्रोलर्स को जवाब मान रहे फैंस
सलमान का यह फिटनेस पोस्ट ऐसे समय आया है, जब सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर लगातार बहस चल रही है। ऐसे में कई फैंस का मानना है कि यह पोस्ट उनके आलोचकों और ट्रोल्स को दिया गया एक अप्रत्यक्ष जवाब है। भाई जान के फैंस ने लिखा,' भाई जहां तक मुझे पता है कि आपकी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं हैं। एक ने लिखा कि आपके पोस्ट देखकर बहुत लोग डर गए होंगे।
सलमान खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सलमान खान जल्द ही निर्देशक अपूर्व लाखिया की वॉर ड्रामा 'मातृभूमि (पहले Battle of Galwan)' में नजर आएंगे। यह फिल्म गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है और इसकी रिलीज 2026 में तय की गई है।
इसे भी पढ़ें: दूसरे दिन धड़ाम हुईं विजय की 'जन नायकन', फिर भी पार किया 100 CR की कमाई का आंकड़ा
