Published : Jul 23, 2026, 01:34 PM ISTUpdated : Jul 23, 2026, 01:37 PM IST
मुंबई में नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी होकर प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग करने वाली 27 साल की मॉडल रिया अहीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जानिए कौन हैं रिया अहीर और कैसे एक घटना ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया।
रिया ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने पुलिस वैन में छात्रों को देखा। उन्हें लगा कि उन्हें बिना वजह ले जाया जा रहा है, उन पर FIR हो सकती है।
511
रिया ने कहा, "प्रदर्शनकारियों के नारे सुनकर मैं खुद को रोक नहीं पाई। जो हो रहा था, उसे मैं अनदेखा नहीं कर सकती थी।"
611
उनके मुताबिक पुलिस ने कहा कि कुछ दूर जाकर सभी को छोड़ दिया जाएगा। इस पर उन्होंने पूछा, "अगर छोड़ना ही है तो अभी क्यों नहीं?"
711
रिया ने कहा कि वह तब तक पुलिस वैन के सामने खड़ी रहीं, जब तक हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं कर दिया गया।
811
रिहाई के बाद कई छात्रों ने उनका धन्यवाद दिया। कुछ ने मजाक में उन्हें "बैडी" भी कहा। रिया ने कहा, "अगर मैं कुछ नहीं करती तो खुद को कभी माफ नहीं कर पाती।"
911
रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बच्चों को भर तो लिया, अब कहां जाओगे?" यह पोस्ट भी तेजी से वायरल हो गई। पोस्ट वायरल है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
1011
रिया अहीर को रिया एकूसिया के नाम से भी जाना जाता है। वे मॉडल, एक्ट्रेस, होस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। वे Rhiyasat नाम से लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं।
1111
रिया डांस की भी शौकीन हैं। म्यूजिक वीडियो 'दिलबरा' में दिख चुकी हैं। शॉर्ट फिल्म 'दीदी (Crime and Justice)' में एक्टिंग की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।