- Home
- Entertainment
- 'डायरेक्टर संग सोने का दबाव बनाया', आमिर खान के सौतेले भाई पर इस एक्ट्रेस ने लगाएं गंभीर आरोप
'डायरेक्टर संग सोने का दबाव बनाया', आमिर खान के सौतेले भाई पर इस एक्ट्रेस ने लगाएं गंभीर आरोप
आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान पर उनकी पूर्व पत्नी ईवा ग्रोवर ने घरेलू हिंसा और करियर के लिए डायरेक्टर्स के साथ इंटीमेसी करने का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए बताते हैं अदाकारा ने क्या कुछ बताया।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी पूर्व पत्नी और टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ईवा ने दावा किया कि शादी के दौरान उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। मेंटली और फिजिकली हैदर ने उन्हें टॉर्चर किया था।

18 दिन में कर ली थी शादी
ईवा ग्रोवर ने सिद्धार्थ कनन के साथबाचीत में बताया कि उनकी मुलाकात हैदर से साल 2000 में हुई थी। 18 दिन की पुरानी मुलाकात में दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। शादी के दो दिन तक हैदर का बिहेवियर ठीक था, लेकिन तीसरे दिन से वो बदल गया और मारपीट करने लगा। उसे समझ नहीं आया कि वो ऐसा क्यों करने लगा, तब पता चला कि वो स्किजोफ्रेनिया डिजिज से पीड़ित है।
चॉल में रहता था हैदर
ईवा ने बताया कि हैदर एयरलाइन में केबिन क्रू की नौकरी करते थे। बाहर से देखने पर पता नहीं चलता था कि वो किसी बीमारी से पीड़ित है। बीमारी और दूसरी समस्या की वजह से कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा। अदाकारा ने बताया कि उसके लिए मैंने अपनी सारी एफडी तोड़ दी, गाड़ी तक बेच दिया। लेकिन कुछ सही नहीं हुआ। एक वक्त ऐसा आया कि खाने को पैसे नहीं थे।
डायरेक्टर संग सोने का प्रस्ताव
ईवा ने दर्द के साथ बताया कि जब दूसरी बार मैंने हैदर को संभाला, तो उसकी तरफ से डायरेक्टर के साथ सोने का प्रस्ताव आया। उसने कहा कि वो दूसरों संग इंटीमेट होने के लिए प्रेशर डालता था। ईवा ने कहा कि 'क्योंकि हमको ऐसे प्रस्ताव आते थे, हीरोइनों को तो ऐसे ऑफर आते ही हैं। बड़े बड़े ऑफर आते हैं, प्रपोजल आते हैं। ये सुनकर हैदर ने कहा था कि क्या फर्क पड़ता है?
इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: हिना खान की एंट्री से मचेगा बवाल? शिल्पा शिंदे से होगा आमना-सामना
घर चलाने कि लिए सोना पड़ेगा
ईवा ने आगे कहा कि 'वो कहते थे, करो, करना पड़ेगा। आपको घर चलाना है, बिजली का बिल इतना हो गया है। बच्चों के लिए पैसे चाहिए।' किसी और के साथ इंटीमेसी करने का प्रेशर पति की जुबाने से सुनना रिश्ते का अंत था। इसके बाद मैंने किनारा कर लिया उससे और कभी मुड़कर नहीं देखा।
और पढ़ें: Lock Upp 2: गौरव से नहीं मिलना चाहती थीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- मेरा कुत्ता आ जाता...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।