Rashmika-Vijay की शादी के बाद पहली फिल्म कौन सी-कब होगी रिलीज, अब तक साथ की कितनी मूवीज?

Published : Feb 28, 2026, 07:00 AM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने उदयपुर में 2 रीति-रिवाजों से शादी की। दोनों ने अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसपर फैन्स ने खूब कमेंट्स और लाइक्स किए। शादी के बाद कपल अपने घर हैदराबाद लौट आया है। 

PREV
16
विजय-रश्मिका की शादी

विजय देवरकोंडा और और रश्मिका मंदाना ने शादी कर ली है। शादी के बाद वे ग्रैंड रिसेप्शन देंगे और महीनेभर अपनी न्यूली मैरिड लाइफ एन्जॉय करेंगे। इसके बाद दोनों अपने-अपने काम पर लौट जाएंगे।

26
शादी के बाद कपल की पहली फिल्म कौन सी

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद पहली फिल्म राणाबाली रिलीज होगी। डायरेक्टर राहुल सांकृत्यान की ये तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें विजय 19वीं सदी के ब्रिटिश-शासित भारत में एक साहसी और विद्रोही नायक का किरदार निभा रहे हैं। ये इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... VIROSH की शादी के बाद पहली झलक, 6 PHOTOS में देखें नए-नवेले पति-पत्नी विजय-रश्मिका का खूबसूरत अंदाज

36
किन फिल्मों में किया रश्मिका-विजय ने साथ काम

बता दें कि रश्मिका-विजय ने अभी तक के अपने करियर में साथ में सिर्फ 2 फिल्मों में काम किया है। इसमें से एक फिल्म तो सुपरहिट रही और दूसरी डिजास्टर साबित हुई। 

46
फिल्म गीता गोविंदम

गीता गोविंदम 2018 में रिलीज हुई एक तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है थी, जिसे परसुराम ने लिखा और निर्देशित किया था। GA2 पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। 5 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 132 करोड़ का बिजनेस किया था। ये ब्लॉकबस्टर रही।

56
फिल्म डियर कामरेड

डियर कॉमरेड 2019 में आई रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसे भरत कम्मा ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और बिग बेन सिनेमाज ने किया था। फिल्म में विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और श्रुति रामचंद्रन लीड रोल में थे। 35 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 37 करोड़ कमाए थे। ये डिजास्टर रही थी।

66
रश्मिका-विजय ने किया बॉलीवुड में काम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। रश्मिका कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उनकी मूवीज हिट भी रही। वहीं, विजय एक हिंदी में दिखे, लेकिन ये डिजास्टर रही।

ये भी पढ़ें... VIROSH वेडिंग तस्वीरों का सोशल मीडिया पर तूफान, लाइक्स की रेस में 4 सेलिब्रिटी कपल्स ढेर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories